फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Arvind murder case: 25,000 reward on six people including the main accused

अरविंद हत्याकांड: मुख्य आरोपी सहित छह पर 25-25 हजार का इनाम, 17 दिन बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगे

Fri, 26 Sep 2025 06:26 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 26 Sep 2025 06:26 AM IST
सार

पुलिस को पूरा यकीन है कि आरोपी झांसी से सटे मध्यप्रदेश क्षेत्र में छिपे हैं। हत्यारोपी सरेंडर न कर सकें, इसके लिए भी झांसी पुलिस ठोस रणनीति पर काम कर रही है।
 

विज्ञापन
Arvind murder case: 25,000 reward on six people including the main accused
मृतक अरविंद यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
झांसी। भोजला गांव के बहुचर्चित अरविंद यादव हत्याकांड में फरार मुख्य आरोपी रिंकू यादव सहित छह आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस को पूरा यकीन है कि आरोपी झांसी से सटे मध्यप्रदेश क्षेत्र में छिपे हैं।

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के भोजला गांव के रहने वाले अरविंद यादव की आठ सितंबर को पत्नी के सामने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अरविंद की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के पूर्व प्रधान रिंकू यादव समेत अनिल, मिथुन, अजीत, कुल्लू, राहुल, कैलाश, अमित, संजय एवं सुरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मिथुन, अजीत व सुरेश को गिरफ्तार कर लिया था, वहीं साजिश रचने के आरोप में रिंकू के बेटे राजा समेत मिथुन की पत्नी रजनी, कुल्लू की पत्नी रेखा, राम मिलन के बेटे इंद्रजीत को भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


मुख्य हत्यारोपी की तलाश में पुलिस झांसी से सटे एमपी क्षेत्र में छानबीन कर रही थी, तभी मुठभेड़ के दौरान चौथे हत्यारोपी अशोक यादव उर्फ कल्लू व उसके रिश्तेदार मध्य प्रदेश के पिछोर निवासी भमर सिंह यादव को भी गिरफ्तार कर लिया था। जबकि, मुख्य हत्यारोपी रिंकू यादव सहित अनिल, राहुल, कैलाश, कुल्लू उर्फ अमित व संजय तक उसके हाथ नहीं पहुंच सके हैं। फरार छह आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरेंडर करने से रोकने के लिए बढ़ाई सतर्कता

पुलिस महानिरीक्षक आकाश कुलहरि ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश में झांसी से सटे एमपी व यूपी के चार जिलों की पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। हत्यारोपी सरेंडर न कर सकें, इसके लिए भी झांसी पुलिस ठोस रणनीति पर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed