{"_id":"68d3856e750e383627006ce7","slug":"arvind-murder-case-15-days-later-the-main-accused-remains-elusive-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरविंद हत्याकांड: 15 दिन बाद भी मुख्य हत्यारोपी फरार, डेढ़ सौ से पूछताछ और कई सीसीटीवी खंगाल चुकी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरविंद हत्याकांड: 15 दिन बाद भी मुख्य हत्यारोपी फरार, डेढ़ सौ से पूछताछ और कई सीसीटीवी खंगाल चुकी पुलिस
Wed, 24 Sep 2025 11:15 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:15 AM IST
सार
पुलिस को मालूम है कि हत्यारोपी मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जंगलों में ही छिपा है। इसके बावजूद पुलिस उस तक पहुंचने का रास्ता नहीं खोज पा रही है। भोजला निवासी अरविंद यादव की 8 सितंबर को दिनदहाड़े उसकी पत्नी संगीता के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
मृतक अरविंद यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बहुचर्चित अरविंद यादव हत्याकांड को 15 दिन गुजर गए, लेकिन मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान रिंकू यादव तक पुलिस नहीं पहुंच सकी। उसकी तलाश में पुलिस अब तक भोजला से लेकर मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में 85 कैमरे खंगाल चुकी है। उसका सुराग बता सकने वाले 150 लोगों से पूछताछ भी कर डाला, लेकिन पुलिस पूर्व प्रधान तक नहीं पहुंच सकी।
हालांकि, पुलिस को मालूम है कि हत्यारोपी मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जंगलों में ही छिपा है। इसके बावजूद पुलिस उस तक पहुंचने का रास्ता नहीं खोज पा रही है। भोजला निवासी अरविंद यादव की 8 सितंबर को दिनदहाड़े उसकी पत्नी संगीता के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अरविंद के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान रिंकू यादव समेत अनिल, मिथुन, अजीत, कुल्लू, राहुल, कैलाश, अमित, संजय एवं सुरेश के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन हत्याकांड में नामजद मुख्य आरोपी रिंकू यादव समेत पांच आरोपी अभी तक फरार हैं। रिंकू पुलिस को चकमा देकर मध्य प्रदेश में आत्मसमर्पण की फिराक में है।
पुलिस उसका पीछा कर रही है। अभी तक पुलिस इस मामले के आरोपी मिथुन, अजीत एवं सुरेश के साथ साजिश रचने के आरोप में रिंकू के पुत्र राजा समेत मिथुन की पत्नी रजनी, कुल्लू की पत्नी रेखा, राम मिलन के पुत्र इंद्रजीत को गिरफ्तार भी कर लिया। कुछ दिनों पहले मुठभेड़ में आरोपी अशोक यादव उर्फ कल्लू भी पकड़ा जा चुका है। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि उसकी तलाश में टीम लगातार कोशिश कर रही है।