फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   arvind make upca selector

प्रदेश सीनियर क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता बने अरविंद

Mon, 28 Sep 2020 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
arvind make upca selector
क्रिकेटर अ‌रविंद कपूर। - फोटो : REPORTERS
झांसी। झांसी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में निदेशक एवं सचिव अरविंद कपूर को सीनियर सेलेक्शन कमेटी का मुख्य चयनकर्ता बनाया गया है। यह घोषणा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में की गई।
विज्ञापन

जेडीसीए के जनसंपर्क अधिकारी प्रशांत सिंह ने बताया कि अरविंद कपूर 2011 से जूनियर समिति के सदस्य एवं अध्यक्ष रहे हैं। उनके कार्यकाल में प्रदेश की जूनियर टीमें कई बार राष्ट्रीय विजेता एवं उप विजेता बनीं और प्रदेश टीम के बहुत से खिलाड़ियों से अंडर 19, अंडर 23 में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व किया। साथ ही, अंडर 19 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान एवं उप कप्तान रहे। इन्हीं उपलब्धियों को देखते हुए वर्ष 2019 में अरविंद कपूर को उत्तर प्रदेश की रणजी टीम का मुख्य चयनकर्ता भी बनाया गया था। बीसीसीआई द्वारा अरविंद कपूर को वर्ल्ड कप 2016 के दौरान पाकिस्तान तथा भारत आई न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ भारत ए टीम के मैनेजर का दायित्व भी दिया गया था। इधर, जेडीसीए की बैठक में वकुल वर्मा, उमा शंकर अग्रवाल, कैप्टन मनोज श्रीवास्तव, अजय मिश्रा, रमेश गुजराल, गोविंद शर्मा, संजय साहनी, निखिल मिश्रा ने हर्ष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed