फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Army personnel will jump from fighter planes

लड़ाकू विमानों से छलांग लगाएंगे सेना के जवान

Sun, 14 Nov 2021 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Army personnel will jump from fighter planes
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर आयोजित तीन दिवसीय जलसा पर्व का आगाज सेना के जवानों के हैरतअंगेज प्रदर्शनों से होगा। इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोर्स, बीएसएफ और डीआरडीओ लक्ष्मी व्यायाम मंदिर (एलवीएम) के ग्राउंड में अपना कौशल दिखाएंगे। सेना की ओर से आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जलसा में सेना के जवान लड़ाकू विमानों से छलांग लगाएंगे।
विज्ञापन

रानी की जयंती पर आयोजित जलसा पर्व के तहत सेना राष्ट्ररक्षा समर्पण पर्व मना रही है। इसके तहत 17 नवंबर (बुधवार) को लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में सेना की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सुबह 11 से शाम पांच बजे तक चलने वाले इस आयोजन की शुरुआत में बीएसएफ की ओर से डॉग शो और हॉर्स जंपिंग शो का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद कमान इंडियन एयर फोर्स संभालेगी। मिराज, 03 एसयू 30 व एमआई 17 जैसे विमानों से सेना के जवान पैराशूट के जरिये छलांग लगाकर मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद डीआरडीओ की ओर से स्वार्म ड्रोन डिस्प्ले होगा। इसमें मास्टर ड्रोन के साथ कई ड्रोन एक साथ उड़ेंगे। एक ड्रोन के ध्वस्त हो जाने पर दूसरा खुद ब खुद मास्टर ड्रोन बनकर कमान संभाल लेगा। आखिरी के सभी कार्यक्रम इंडियन आर्मी की ओर से प्रदर्शित किए जाएंगे। एयर हॉट बैलून उड़ाए जाएंगे, जिसमें स्कूली बच्चों को उड़ने का मौका मिलेगा, तो वहीं सेना के जवान पैरामोटर के जरिये कैंट क्षेत्र से उड़ान भरकर एलवीएम ग्राउंड में उतरेंगे। कार्यक्रम के अंत में सेना के बैंड देशभक्ति की धुनें छेड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगे आयोजन
समय आयोजन
सुबह 11 बजे डॉग शो
सुबह 11.30 बजे हॉर्स जंपिंग शो
दोपहर 12 बजे पैराशूट जंपिंग
दोपहर 01 बजे स्वार्म ड्रोन डिस्प्ले
दोपहर 1.30 बजे हॉट एयर बैलून
दोपहर 3.30 बजे पैरा मोटर
शाम 04 बजे माइक्रोलाइट
शाम 4.30 बजे आर्मी बैंड
ढाई हजार स्कूली बच्चे देखेंगे प्रदर्शन
झांसी। सेना के प्रदर्शन के साक्षी चार हजार लोग बनेंगे। इनमें ढाई हजार स्कूली बच्चे होंगे। प्रत्येक स्कूल के 25 बच्चे व दो शिक्षकों को एलवीएम में जगह मिलेगी। ये तय करने की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग को सौंपी गई है। जबकि, डेढ़ हजार अन्य लोगों को भी एलवीएम ग्राउंड में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed