फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   arjun award winner speak about kabaddi

अर्जुन अवॉर्डी संजीव बालियान बोले, एक दिन जरूर क्रिकेट की बराबरी करेगा कबड्डी

Sat, 30 Sep 2017 12:49 AM IST
jhansi
jhansi Updated Sat, 30 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
arjun award winner speak about kabaddi
jhansi sports news - फोटो : demo pic
प्रो कबड्डी लीग से नए खिलाड़ियों को पहचान मिली है। नई प्रतिभा उभर रही है। बहुत खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर नहीं खेल पाते हैं। ऐसे में इस लीग ने उनको प्लेटफॉर्म देने का काम किया है। अमर उजाला से खास बातचीत में यह बात अर्जुन अवार्ड से सम्मानित पूर्व कबड्डी खिलाड़ी संजीव बालियान ने की।
विज्ञापन

ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही प्रदेशीय कबड्डी प्रतियोगिता में आए संजीव ने कहा कि अखबारों, न्यूज चैनलों में क्रिकेट को ज्यादा तवज्जो दी जाती है। किसी खिलाड़ी को चोट लगती है, तो अखबार के लिए वह बड़ी खबर बनती है लेकिन कबड्डी को अपेक्षानुसार कवरेज नहीं मिल पाती। इसलिए राष्ट्रीय खेल होने के बावजूद क्रिकेट देश में ज्यादा प्रचलित हो गया। हालांकि, उनका मानना है कि अब कबड्डी के प्रति भी लोगों का आकर्षण बढ़ा है। संजीव के अनुसार एक दिन कबड्डी जरूर क्रिकेट की बराबरी कर लेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि स्कूल स्तर पर कबड्डी को लागू कर दिया जाए, तो खेल को बढ़ावा मिल सकता है। चूंकि, कबड्डी में संसाधन आदि खरीद के लिए पैसा खर्च नहीं करना पड़ता है, इसलिए निर्धन परिवार का बच्चा भी यह खेल खेल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed