फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Areas with high theft rates become hot spots

Jhansi News: ज्यादा चोरी वाले इलाके बने हॉट स्पॉट

Tue, 02 Sep 2025 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Areas with high theft rates become hot spots

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग ने अब खंड स्तर पर निगरानी शुरू कर दी है। इसके लिए अब सबसे ज्यादा चोरी वाले इलाकों को हॉट-स्पॉट चिह्नित किया है। इनमें झांसी शहर में ही कांशीराम कॉलोनी में 88 प्रतिशत तक लाइनलॉस बताया गया है। इन स्थलों पर विशेष अभियान चलाकर लाइन लॉस कम करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों की जवाबदेही तय की गई है। यदि लापरवाही पाई जाती है तो इनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। नियम में 10 प्रतिशत का लाइन लॉस स्वीकार्य है, जबकि मंडल में कई इलाकों में 50 फीसदी से भी ज्यादा है। झांसी मंडल के करीब 7.70 लाख उपभोक्ताओं को 115 उपकेंद्रों से निकले कुल 568 फीडरों के माध्यम से बिजली मुहैया कराई जा रही है। इन फीडरों में कई ऐसे हैं, जहां करीब 50 फीसदी से अधिक चोरी है। इसके लिए निगम ने प्रत्येक फीडर पर मैनेजर नियुक्त किए हैं।





- बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। खंड स्तर पर जहां हॉट-स्पॉट बनाए गए हैं, वहीं फीडरों की निगरानी के लिए मैनेजरों को नियुक्त कर जवाबदेही तय की गई है। - केपी खान, मुख्य अभियंता, विद्युत वितरण मंडल, झांसी
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed