फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Arahar rate increase in one year

एक साल में अरहर डेढ़ गुनी, मूंग, चना और उड़द भी महंगी

Tue, 27 Oct 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Arahar rate increase in one year
झांसी। सब्जियों के साथ अब दाल खाना भी लोगों के लिए मुश्किल होने लगा है। ज्यादातर लोग अरहर की दाल खाते हैं। अब इसकी कीमतें आसमान छूने लगी हैं। पिछली दीपावली से ही तुलना की जाए तो इस साल अरहर की दाल डेढ़ गुनी तक महंगी हो गई है। इसके अलावा चना, मूंग, मसूर, उड़द के दाम भी बढ़े हैं।
विज्ञापन

पहले लॉकडाउन में रोजगार पर असर पड़ा और अब खाने की थाली महंगी हो जाने से लोगों पर दोहरी मार पड़ रही है। सब्जियों के अलावा अब दालों में भी महंगाई का तड़का लगा है। झांसी में उड़द, मूंग की खेती होती है। ऐसे में इनके दाम बहुत अधिक नहीं बढ़े हैं लेकिन अरहर की कीमतों में काफी इजाफा हो गया है। इसके पीछे का कारण फसल खराब होना बताया गया है। सुभाषगंज के थोक व्यापारी संतोष राय और संजीव का कहना है कि जिले में अरहर महाराष्ट्र, छोला मध्य प्रदेश, राजमा इंदौर और दिल्ली से आता है। यहां पर अधिक बारिश होने से फसल को नुकसान हुआ है। इसी वजह से दालों के दाम भी बढ़े हैं।
विज्ञापन

वस्तु अब पिछली दीपावाली
चना 67 55
मूंग 90 70
मसूर 70 60
उड़द (छिलका) 90 80
उड़द (धुली) 100 90
अरहर 107 70
छोला बड़ा 80 75
राजमा 110 100
(नोट: फुटकर मूल्य प्रति किलो के हिसाब से)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed