फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   aps jhansi defeet gyan sthaly

कबड्डी में एपीएस झांसी ने ज्ञान स्थली को दी शिकस्त

Tue, 03 Sep 2019 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
aps jhansi defeet gyan sthaly
झांसी। ऋषभ सरावगी मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा आयोजित जिला स्कूल ओलंपिक गेम्स ‘खेल महाकुंभ’ के दूसरे दिन मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान जूनियर बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में एपीएस झांसी और ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल के बीच मुकाबला हुआ। इसमें 50 अंकों के साथ एपीएस झांसी की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

अंडर-19 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सोहा रायकवार प्रथम, सोनिया यादव द्वितीय, खुशी वर्मा तृतीय रहीं। अंडर-19 बालिका वर्ग 1500 मीटर दौड़ में संध्या राजपूत पहले, नीरज धंजल दूसरे, खुशी वर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-17 बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में शालिनी पटेल प्रथम, अशीता राजपूत द्वितीय, अंजू यादव तृतीय रहीं। अंडर-10 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कुमारी सुधा पहले, मांडवी सिंह दूसरे और आयुषी सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-14 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दक्षिता प्रथम, इश्रत फातिमा द्वितीय, प्रिया मीणा तृतीय रहीं। अंडर-17 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में वैष्णवी ने पहला, खुशी कुुमारी दूसरा, श्वेता ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-14 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में पारुल प्रथम, वसुंधरा द्वितीय, सुधा तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-17 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में खुशी कुमार ने पहला, श्रृष्टि यादव ने दूसरा, आराध्या रावत ने तीसरा और कमोलिका ने चौथा स्थान पाया। अंडर-17 बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में वैष्णवी प्रथम, शालिनी द्वितीय, खुशबू प्रजापति तृतीय रहीं। अंडर-19 बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में शोभा ने पहला, संध्या राजपूत ने दूसरा, खुशी वर्मा ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-19 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में सोनिया यादव पहले, श्वेता दूसरे, जाह्नवी तीसरे, साक्षी जैन चौथे स्थान पर रहीं। अंडर-17 बालिका वर्ग डिस्कस थ्रो में गरिमा मिश्रा प्रथम, अनुष्का तोमर द्वितीय, अंशिका रावत तृतीय रहीं। अंडर-19 बालिका वर्ग डिस्कस थ्रो में आयुषी उपाध्याय पहले, खुशबू दूसरे और एश्वर्या यादव तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-14 बालिका वर्ग डिस्कस थ्रो में विभा सिंह प्रथम, कोमल द्वितीय स्थान पर रहीं। अंडर-14 बालिका वर्ग शॉटपुट में श्रीयाक्ष एस सोलंकी प्रथम रहीं। अंडर-17 बालिका वर्ग शॉटपुट में गुड़िया प्रथम, खुशी दोहरे द्वितीय, अदीबा अख्तर तृतीय रहीं। अंडर-19 बालिका वर्ग शॉटपुट में आयुषी उपाध्याय पहले, भूमि दूसरे और सिद्धी निरंजन तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, सीनियर बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में जय एकेडमी की टीम जीती। बास्केटबॉल बालिका जूनियर वर्ग में इंद्रप्रस्थ एकेडमी व रघुराज सिंह और सीनियर वर्ग में निर्मला कान्वेंट व इंद्रप्रस्थ एकेडमी सेमीफाइनल में पहुंच गए। इससे पूर्व ऋषभ सरावगी मेमोरियल फाउंडेशन के सचिव संजीव सरावगी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कबड्डी एसोसिएशन के सचिव प्रेम यादव, बद्री प्रसाद, अमरेंद्र चौधरी, कमल मेहरोत्रा, बृजेश द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed