फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Aprajita 100 million Smiles: Educated women build a strong country

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: 'शिक्षित नारी ही कर सकती है सशक्त देश का निर्माण'

Thu, 11 Jul 2019 04:48 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: देव कश्यप Updated Thu, 11 Jul 2019 04:48 AM IST
विज्ञापन
Aprajita 100 million Smiles: Educated women build a strong country
नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की ली शपथ - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत बुधवार को ‘सशक्त नारी, सशक्त भारत’ विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने महिला विकास के लिए शिक्षा को बेहद जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा जरिया है, जो किसी भी सामान्य इंसान को कितनी भी ऊंचाई तक ले जा सकता है। शिक्षित नारी ही शिक्षित समाज का निर्माण कर सकती है। इस दौरान नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ भी ली गई। 

विज्ञापन


ज्ञान स्थली पब्लिक इंटर कालेज में आयोजित गोष्ठी में संस्था की चेयरपर्सन अर्चना गुप्ता ने कहा कि समाज के हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। सभी बेटियां शिक्षित हों, इसका समाज को ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि शिक्षा ही किसी भी व्यक्ति को आसमान की ऊंचाई पर ले जा सकती है। प्रधानाचार्य डा. विक्रम सक्सेना ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को नारी के सम्मान और आत्म स्वाभिमान की रक्षा करनी चाहिए। नेहा मिश्रा ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं। प्रबंधक डा. आरबी गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के प्रति जागरूकता से ही महिलाओं की दशा परिवर्तित हुई है। ये स्थिति निरंतर जारी रहे, इसके लिए बालिका शिक्षा का विशेष ध्यान रखना होगा। इस दौरान अवनीश वर्मा, ज्योश्ना सिंह, मंजू वर्मा आदि ने भी विचार रखे। 
विज्ञापन


शिक्षा से ही नारी सशक्त हुई है। देश की रक्षा हो या समाज की, महिलाएं सेना व पुलिस में रहकर सभी जगह अपनी भूमिका अदा कर रही हैं। इसी से देश भी सशक्त हुआ है। - अदिशा खान 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ सालों के दरम्यान शिक्षित महिलाओं की संख्या बढ़ी है। इसी का नतीजा है कि देश भी आगे बढ़ा है। नारी जितनी शिक्षित होगी, उतनी आगे बढ़ेगी और साथ में देश भी आगे बढ़ेगा। - पारुल 

दुनिया के जितने भी विकसित देश हैं, सभी में महिलाओं की बराबर की भागीदारी है। भारत में जब ये स्थिति बन जाएगी, हमारा देश भी विकसित देशों की कतार में खड़ा हो जाएगा। 

- खुशी साहू 

समाज के निर्माण में महिलाओं की बड़ी भूमिका होती है। शिक्षित महिला ही शिक्षित समाज का निर्माण कर सकती है। इसलिए बेटियों की शिक्षा जरूरी है। - निकिता बुंदेला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed