फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Apple-banana and pomegranate become expensive before Navratri

नवरात्र से पहले महंगा हो गया सेब-केला और अनार

Sun, 03 Oct 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Apple-banana and pomegranate become expensive before Navratri
झांसी। लगातार बढ़ रही महंगाई से लोग बेहाल हो रहे हैं। ऐसे में नवरात्र के नजदीक आते ही फलों के दाम भी तेजी से बढ़ने लगे हैं। सबसे अधिक तेजी सेब, केला और अनार में देखने को मिल रही है। सेब के दाम में एक हफ्ते 25 से 30 रुपये प्रतिकिलो का इजाफा हुआ है। वहीं केले के दाम 10 से 15 रुपये दर्जन बढ़े हैं।
विज्ञापन

पेट्रोलियम पदार्थों के साथ-साथ खाद्य सामग्री के दाम वैसे तो रोजाना बढ़ ही रहे हैं, लेकिन नवरात्र पास आते ही फलों के दाम तेजी से बढ़े हैं। अयोध्यापुरी के फल विक्रेता गणेश कुमार बताते हैं कि नवरात्र पर माता रानी को चढ़ाने और व्रत में खाने के लिए केला और सेब की बिक्री सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में त्योहार आते ही इनके दाम बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

फल मंडी के थोक फल विक्रेता आजाद खान ने बताया कि त्योहार में फलों के दाम बढ़ेंगे। नवरात्र में पूजा-पाठ, व्रत और शगुन-सगाई शुरू हो जाती हैं इससे भी फल महंगे हो रहे। उधर, फल बाजार में अनार, केला, सेब, मौसमी, चीकू और पपीता की दुकानें सजने लगीं हैं। नवरात्र में फलों के दाम और बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फल सप्ताह भर पहले अब (प्रति किलो)
सेब 60 से 80 100 से 120
केला 30 रुपये के 12 40 से 45 रुपये के 12 पीस
अनार 70 से 90 100 से 130
मौसमी 40 से 50 60 से 80
अभी नहीं बढ़े मेवा के दाम, दीपावली तक आएगी तेजी
नवरात्र में फिलहाल मेवा के दाम अभी नहीं बढ़े हैं। गरी 220 रुपये किलो, मखाना 750 रुपये, काजू 850, बादाम 800-900, चिरौंजी 1200, किशमिश-240 और छुआरा 200 किलो बिक रहा है। दुकानदार बता रहे कि मेवा के दाम दीपावली तक बढ़ेंगे।

खसखस, गुड़ और चीनी महंगी
त्योहार नजदीक आते ही खसखस, गुड़ और चीनी (शक्कर) के दाम बढ़ने लगे हैं। खसखस के दामों में तकरीबन 100 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है। इसके दाम 1800 प्रति किलो हो गए हैं। गुड़ के दाम 40 रुपये से 45 से 50 रुपये किलो हो चुके हैं। वहीं, शक्कर के दाम 38 रुपये से 45 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। इसके अलावा मूंगफली दाना में 10 रुपये बढ़ोतरी हुई है। दाना अब 120 रुपये किलो मिल रहा। नवरात्र के फलाहार में इसकी काफी डिमांड होती है। इसके अलावा साबूदाना पांच रुपये किलो महंगा हुआ है। यह त्योहार के समय 70 रुपये किलो है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed