{"_id":"600f22748ebc3e568250b79e","slug":"answer-book-put-laparwahi-debar-hanumant-inter-college-jhansi-news-jhs1869921157","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर पुस्तिकाएं रखने में लापरवाही पर हनुमत इंटर कॉलेज डिबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर पुस्तिकाएं रखने में लापरवाही पर हनुमत इंटर कॉलेज डिबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले के बामौर स्थित हनुमत इंटर कॉलेज को तीन साल के लिए डिबार कर दिया है। यूपी बोर्ड ने वर्ष 2018 में गृह विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाएं रखने में लापरवाही बरतने पर यह कार्रवाई की है। प्रदेश में कुल 312 इंटर कॉलेजों को डिबार घोषित किया गया है।
यूपी बोर्ड ने वर्ष 2021 की इंटरमीडिएट और हाईस्कूल परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों का सत्यापन कराया था। जिले में 200 से अधिक विद्यालयाें की सूचना पोर्टल पर अपलोड की गई। बोर्ड ने सोमवार को परीक्षाओं से वंचित किए जाने वाले केंद्रों की सूची जारी कर दी है, इसमें जिले के बामौर स्थित हनुमत इंटर कॉलेज को तीन साल के लिए डिबार किया गया है। विद्यालय को वर्ष 2018 में यूपी बोर्ड परीक्षा का केंद्र बनाया गया था। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर गृहविज्ञान की 823 उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल तैयार करने में लापरवाही बरती गई थी। इसे लेकर बोर्ड ने वर्ष 2023 तक के लिए विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाने से वंचित किया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल सिंह यादव ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की अनन्तिम सूची भी जल्द जारी होने वाली है। यूपी बोर्ड ने जिले के एक विद्यालय को डिबार कर दिया है।