{"_id":"69922cc0cf60fbf8a401f14e","slug":"anshuls-friends-mobile-phones-are-on-the-police-radar-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-740731-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पुलिस के राडार पर अंशुल के दोस्तों के मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पुलिस के राडार पर अंशुल के दोस्तों के मोबाइल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश राजपूत के पुत्र अंशुल राजपूत (24) की हत्या मामले में पुलिस के शक की सुई उसके दूसरे पहलूओं की ओर भी घूम गई है। इस मामले में नामजद रमेश राजपूत, भरत राजपूत एवं गोविंद सिंह राजपूत ने कई घंटे पूछताछ के बाद भी घटना में शामिल होने से इन्कार किया है। पुलिस अब अंशुल के दोस्तों की भी पड़ताल कर रही है। अंशुल के मोबाइल का सीडीआर निकाला गया है। उधर, दो डॉक्टरों के पैनल की मौजूदगी में रविवार को अंशुल के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। कनपटी में एक गोली मारे जाने की पुष्टि हुई है। गोली करीब से मारे जाने की वजह से वह आर-पार हो गई।
शनिवार को थाना रक्सा के नया कुआं गांव निवासी अंशुल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शाम करीब छह बजे खेत में बनी झोपड़ी के अंदर से उसका खून से सना शव बरामद हुआ था। हमलावरों ने कनपटी से सटाकर गोली मारी थी। देर-शाम तक न लौटने पर मां कलावती उसे तलाशते हुए खेत जा पहुंची थी। अंशुल के परिजनों ने पुरानी रंजिश आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस शनिवार रात से ही आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कई घंटे चली पूछताछ के बाद भी आरोपी घटना में शामिल होने से इन्कार कर रहे हैं। छानबीन में जुटी पुलिस को आशंका है कि वेलेंटाइन डे के दिन उसकी हत्या के पीछे कोई प्रेम प्रसंग जैसा मामला भी हो सकता है। इसके लिए पुलिस उसके दोस्तों के मोबाइल फोन को भी खंगाल रही है। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि पुलिस कई अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है। इसके लिए कई टीम भी लगाई गई है।