{"_id":"595fdcde4f1c1b2a1a8b47b5","slug":"another-obstacle-to-gwalior-road-overbridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर रोड ओवरब्रिज की एक और बाधा पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर रोड ओवरब्रिज की एक और बाधा पार
amarujala
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
overbridge
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी।
ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग पर बनने वाले ओवरब्रिज की फाइल ने रफ्तार पकड़ ली है। जल संस्थान और जल निगम ने पेयजल पाइप लाइन शिफ्टिंग का एस्टीमेट तैयार कर उप्र सेतु निगम को सौंप दिया है। पाइप लाइन की शिफ्टिंग में 75 लाख रुपये खर्च होंगे। अब शासन से इसके बजट की स्वीकृति का इंतजार है। जिस रफ्तार से फाइल दौड़ रही है, उससे उम्मीद जताई जा रही है कि दो से तीन महीने में स्वीकृति मिल जाएगी।
झांसी-ग्वालियर मार्ग पर रेलवे फाटक नंबर 117 पर बनने वाले 967.51 मीटर (लगभग एक किलोमीटर) लंबे ओवरब्रिज का निर्माण होने में उप्र सेतु निगम ने 01 अरब 58 करोड़ 96 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया गया था। बिजली विभाग, वन विभाग, जल निगम और जल संस्थान से अनापत्ति प्रमाणपत्र और लाइन शिफ्टिंग का एस्टीमेट मांगा गया था, ताकि ओवरब्रिज के नीचे से निकली लाइनें बाधा न बनें और इन्हें दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जा सके।
बिजली और वन विभाग ने पहले ही एस्टीमेट तैयार कर दे दिए थे। अब जल संस्थान और जल निगम ने एस्टीमेट तैयार कर उप्र सेतु निगम को सौंप दिए हैं। जल निगम द्वारा 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें तीन पाइप लाइनों की शिफ्टिंग होगी और पूरी लाइन को नए सिरे से डाला जाएगा। इसी तरह जल संस्थान की एक पाइप लाइन शिफ्ट होगी। इस पर 35 लाख रुपये खर्च होंगे। इस तरह दोनों विभाग चार पाइप लाइनें शिफ्ट करेंगे, जिस पर 75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
तीन लाइनें शिफ्ट होंगी
ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग पर पाइन लाइन शिफ्ट करने के लिए 40 लाख रुपये खर्च होंगे। यहां से तीन पाइप लाइनें निकली हैं, जिन्हें फिर से डाला जाएगा। एस्टीमेट बनाकर सेतु निगम के पास भेज दिया है।
- एपी यादव
अधिशासी अभियंता, जल निगम
फाइल लखनऊ भेज दी
संबंधित विभागों ने लाइनें शिफ्ंिटग करने का एस्टीमेट भेज दिया है। सभी फाइलों को कंपाइल कर शासन के पास लखनऊ भेज दिया गया है। अब दो दिन में फाइल स्वीकृत हो सकती है और दो महीने भी लग सकते हैं। इसलिए इंतजार किया जा रहा है। उम्मीद है फाइल जल्दी स्वीकृत हो जाएगी।
- डीपी त्रिपाठी
उप परियोजना प्रबंधक, उप्र राज्य सेतु निगम