{"_id":"617073e06bfb9622f165b050","slug":"angry-over-crimes-patel-society-surrounded-mla-s-residence-jhansi-news-jhs2070714187","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधों से आक्रोशित पटेल समाज ने घेरा विधायक आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधों से आक्रोशित पटेल समाज ने घेरा विधायक आवास
विज्ञापन
झांसी। बुधवार को बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति के बैनर तले पटेल समाज के लोगों ने नगर विधायक रवि शर्मा का उनके घर पर घिराव किया। इस दौरान समाज के लोगों के साथ आए दिन हो रहीं आपराधिक घटनाओं पर आक्रोश प्रकट करते हुए खुलासे की मांग की।
समिति के अध्यक्ष पटेल अवधेश निरंजन की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए समाज के लोगों ने कहा कि ग्राम स्यावरी में अगस्त में चतुर्भुज पटेल के पिपरमेंट प्लांट से 120 लीटर तेल चोरी हो गया था। ग्राम चिरकना में एक ही रात में चार घरों में चोरी हुई थी। ग्राम बिजोरा में लोकेंद्र पटेल की हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा अन्य घटनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी घटना का खुलासा नहीं हो पाया है। कोंछाभांवर में समाज के लोगों के 27 प्लाट कब्जा लिए गए हैं। इस दौरान एसपी सिटी, सीओ व नगर मजिस्ट्रेट भी विधायक आवास पर पहुंच गए। उन्होंने एक सप्ताह में खुलासे का भरोसा दिया। विधायक ने भरोसा दिया कि तय मियाद में खुलासा न होने पर वे समाज के लोगों के साथ लखनऊ जाकर शासन के समक्ष ये मुद्दा रखेंगे। पटेल समाज ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में खुलासा न होने पर वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
इस मौके पर शिवशंकर पटेल, गुलजारी लाल निरंजन, रामकिशन निरंजन, डा. वीके निरंजन, सुरेश निरंजन, एनडी पटेल, चौधरी महेंद्र, डा. विक्रम पटेल, मधुकर निरंजन, महेंद्र पटेल, पीतांबर पटेल, आलोक निरंजन, भूपेंद्र पटेल, वीरेंद्र निरंजन, रसकेंद्र पटेल, डा. अरविंद निरंजन, रामशंकर पटेल, अजय आदि मौजूद रहे। आभार महामंत्री विनोद निरंजन ने जताया।