{"_id":"628e43b83609014b1a5fca81","slug":"angry-married-woman-ate-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"फटकारा बनी मौत का कारण: नाराज होकर कमरे में गई विवाहिता, इसके बाद जो हुआ सब सन्न रह गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फटकारा बनी मौत का कारण: नाराज होकर कमरे में गई विवाहिता, इसके बाद जो हुआ सब सन्न रह गए
Wed, 25 May 2022 08:26 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी।
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 25 May 2022 08:26 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक वंदना ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इस वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के एरच इलाके में पारिवारिक विवाद के बाद नाराज होकर विवाहिता ने जहर खा लिया। मेडिकल कॉलेज में उसे भर्ती कराया था। यहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने उसका शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक थाना एरच के सलेमा गांव निवासी राममिलन (25) पत्नी वंदना के साथ बिहार के भागलपुर इलाके में ठेला लगाता है। अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए वह पत्नी और बच्चों को लेकर गांव आया था। 20 मई को विदा की रस्म पूरी हो गई। परिजनों का कहना है कि 21 मई को परिवार के लोगों का आपसी विवाद हो गया। वंदना को पति राम मिलन ने काफी फटकारा। इससे वंदना नाराज होकर अपने कमरे में चली गई।
विज्ञापन
दूसरे दिन जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई, तब राम मिलन उसे जगाने पहुंचा। यहां बिस्तर पर वंदना अचेत पड़ी थी। यह देखकर परिवार के लोग घबरा गए। उसे लेकर वह लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उसे भर्ती कर लिया गया। कई दिन के उपचार के बाद भी जान नहीं बचाई जा सकी। मंगलवार को वंदना की मौत हो गई।
विज्ञापन