फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Anant Ambani reached Datia to seek blessings of Mother Pitambara, stayed in the temple for two hours

Jhansi News: मां पीतांबरा का आशीर्वाद लेने दतिया पहुंचे अनंत अंबानी, दो घंटे रहे मंदिर में

Thu, 18 Apr 2024 03:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Anant Ambani reached Datia to seek blessings of Mother Pitambara, stayed in the temple for two hours
पूरे समय मां के ध्यान में रहे मग्न
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे और रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक अनंत अंबानी बुधवार को दतिया स्थित मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां बगलामुखी और धूमावती माई के दर्शन किए। साथ ही आरती में भी शामिल हुए। अनंत दो घंटे तक मंदिर परिसर में रहे। इस दौरान वे मां के ध्यान में मग्न नजर आए। अंबानी के आगमन के मद्देनजर मंदिर परिसर के इर्दगिर्द पुलिस का कड़ा पहरा रहा।
अनंत अंबानी बुधवार को अपने निजी विमान से ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से दतिया आए। मंदिर में उन्होंने शाम 7:40 बजे प्रवेश किया। मंदिर के द्वार पर दतिया के कलेक्टर संदीप कुमार ने उनका स्वागत किया। मंदिर में पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले मां पीतांबरा के दर्शन किए और इसके बाद धूमावती माई के सामने माथा टेका। इसके अलावा वे रात 8:30 बजे होने वाली आरती में भी शामिल हुए। मंदिर परिसर में उन्होंने लगभग दो घंटे बिताए और इस दरम्यान वे काफी समय तक शांतभाव से अकेले बैठे रहे। नवरात्र की नवमी होने की वजह से मंदिर में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ थी, जिसके चलते अंबानी को सुरक्षा घेरे में रखा गया। लोगों ने उनके पास पहुंचने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने रोक दिया। तमाम लोगों ने उनके वीडियो बनाए और फोटो खींचीं। अंबानी के आगमन के मद्देनजर मंदिर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

0000000
वसुंधरा राजे से की भेंट
अनंत अंबानी के आगमन के दौरान पीतांबरा मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भी मंदिर परिसर में मौजूद थीं। इसकी जानकारी होने पर अनंत ने उनसे भेंट की। मंदिर के प्रबंधक बीपी पाराशर ने बताया कि अनंत ने वसुंधरा से शिष्टाचार भेंट की। इसके अलावा मंदिर में पूजन-अर्चन के दौरान अनंत अंबानी ने मंदिर के इतिहास की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed