फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   An elderly woman who went to a community feast was attacked by bees and died.

Jhansi News: भंडारे में गई बुजुर्ग महिला पर मधुमक्खियों का हमला, मौत

Sat, 24 Jan 2026 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
An elderly woman who went to a community feast was attacked by bees and died.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। भंडारे में शामिल होने गई बुजुर्ग महिला पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। बुजुर्ग महिला भाग न सकने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल ले जाने पर उनके शरीर से मधुमक्खियों के 150 से अधिक डंक निकाले गए। शुक्रवार दोपहर में उनकी मौत हो गई।

थाना सीपरी बाजार के रोनीजा गांव निवासी प्रेमाबाई (76) पत्नी बल्लू पाल 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर अपने मायके दतिया के रेड़ा गांव गई थीं। परिजनों ने बताया कि 18 जनवरी काे वहां खेत पर भंडारा चल रहा था। प्रेमाबाई उसमें शामिल होने गई थीं। खाना बनाते समय धुआं होने लगा। पीपल के पेड़ पर मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता लगा हुआ था। धुआं होने पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। वहां मौजूद लोग भाग निकले जबकि, प्रेमाबाई जमीन पर गिर पड़ीं। मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। किसी तरह कंबल डालकर उनको बचाया गया। कुछ देर बाद वह अचेत हो गईं। उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उनका पूरा शरीर सूज गया था। इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। परिवार के लोग पोस्टमार्टम कराने को राजी नहीं हुए। उनकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मच गया। परिवार में एक बेटा एवं बेटी है। बेटे की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed