फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   american tourist comes to jhansi

बुंदेलखंड की खूबसूरती पर फिदा हुए अमेरिका के सैलानी

Fri, 22 Nov 2019 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
american tourist comes to jhansi
झांसी। विश्व धरोहर सप्ताह के अंतर्गत इन दिनों राजकीय संग्रहालय में पुरा स्मारकों की चित्र प्रदर्शनी लगी हुई है, जिसे देखने के लिए बृहस्पतिवार को अमेरिका के सैलानी आए। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि चित्रों में नजर आ रहे स्मारक और यह धरती बेहद खूबसूरत हैं। उन्होंने कहा कि वह बुंदेलखंड में एक बार फिर आएंगे।
विज्ञापन

राज्य पुरातत्व विभाग, इंटैक और राजकीय संग्रहालय के संयुक्त संयोजन में बुंदेलखंड के प्राचीन स्मारकों के चित्रों की प्रदर्शनी लगी है। बृहस्पतिवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान के विद्यार्थियों ने भी पुरा स्मारकों के चित्र प्रदर्शनी में लगाए। इन्हें देखने के लिए अमेरिका का13 सदस्यीय दल आया और चित्रों के माध्यम से बुंदेलखंड की वास्तु कला और नक्काशी को देखा। उन्हें ललितपुर देवगढ़ के बौद्ध गुफाओं में मौजूद भगवान बुद्ध की मूर्तियां, चंदेल कालीन मंदिर, देवगढ़ में मान स्तंभ, योगिनी के मंदिर, ओरछा के मंदिरों ने खासा प्रभावित किया। इस अवसर पर प्रभारी क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. एसके दुबे, संग्रहालय की उपनिदेशिका आशा पांडेय, डॉ. नीति शास्त्री, इंटैक के संतोष दुबे, एंथनी, राजा भानु प्रताप सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, सुमित झा, रूबी भारतीय, सात्विक जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई की धरती पर आकर अच्छा लगा। चित्र प्रदर्शनी में खजुराहो और प्राचीन भारत के मंदिर देखे, जो बेहद खूबसूरत लगे।
मिंक टाय, सैलानी निवासी फ्लोरिडा अमेरिका
यह क्षेत्र बहुत ऐतिहासिक है, यह पता चला है। मूर्तिकला बहुत खूबसूरत है। यहां एक बार फिर आना चाहूंगा परिवार के साथ।
जिम, सैलानी निवासी कैलीफोर्निया
यह चित्र रानी लक्ष्मीबाई के लिए बना रहीं हूं। जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया। जरूरत है कि हम सभी उनकी नगरी को साफ सुथरा रखें।
सोनाली दुबे, छात्रा
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने कैमरों से बुंदेलखंड की प्राकृतिक एवं पुरातत्व स्मारकों की सुंदरता को चित्रों के जरिए प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदिनी सिंह, छात्रा विश्वविद्यालय
विद्यार्थियों ने बनाए चित्र
राजकीय संग्रहालय में चित्रकला प्रतियोगिता भी हुई। इसमें विद्यार्थियों ने रानी लक्ष्मीबाई, ऐतिहासिक किला और रानी महल के चित्रों के साथ ही संग्रहालय में मौजूद चित्रों को भी देखकर अपने चित्र बनाए। सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed