फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   amar ujala karate camp

आत्मरक्षा में आत्मनिर्भर हो रही बेटियां

Thu, 10 Dec 2015 01:27 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Thu, 10 Dec 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
amar ujala karate camp
झांसी। अमर उजाला के ‘बेटी ही बचाएगी’ अभियान के तहत बालिकाओं को आत्मरक्षा में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पांचवां ‘एडवांस कराटे ट्रेनिंग कैंप’ बुधवार को शुरू हुआ। इस अवसर पर एक्सपर्ट ने बालिकाओं को आत्म रक्षा के विभिन्न तरीके बताए।
विज्ञापन


गुसांईपुरा स्थित विवेकानंद स्कूल में कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डा. नीरज कुमार पांडेय, विद्यालय के प्रबंधक रामतीर्थ सिंघल व प्रधानाचार्य अंजना सारस्वत ने किया। इस अवसर पर डीआईओएस नीरज पांडेय ने बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि केवल एकेडेमिक ज्ञान के बलबूते कामयाबी हासिल नहीं की जा सकती। सफलता के लिए आत्मविश्वास का होना जरूरी है। आत्मरक्षा में सक्षम होने पर बालिकाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बालिकाएं पूरी तन्मयता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए विद्यालय प्रबंधक रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि समाज के नैतिक नियमों का पालन न करने से महिलाओं को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। इससे निपटने को बेटियों को खुद निर्भर होना होगा। कराटे प्रशिक्षण इसी कड़ी का एक प्रयास है। इस अवसर पर वक्ताओं ने अमर उजाला के ‘बेटी ही बचाएगी’ अभियान के तहत चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में जाने माने कराटे एक्सपर्ट मेवालाल राजपूत (चौथा दान ब्लैक बेल्ट) व उनकी टीम की एक्सपर्ट पिंकी रायकवार, शाहीन परवीन, सोनिया व पिंकी गौतम ने बालिकाओं को पैन, दुपट्टा, किताब, बैग व चाबी जैसी चीजों के माध्यम से आत्मरक्षा के तरीके बताए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका नाहिद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed