{"_id":"5f4023aa8ebc3e3d0b3d96b7","slug":"amar-ujala-hindi-hai-hum-jhansi-news-jhs1743680179","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजसेवी या नेता सब बोले, हम करेंगे हिंदी की सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजसेवी या नेता सब बोले, हम करेंगे हिंदी की सेवा
विज्ञापन
amar ujala hindi hai hum
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। अमर उजाला के ‘हिंदी हैं हम’ अभियान का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। नए-नए लोग हिंदी के संवर्धन के लिए चलाए जा रहे इस अभियान के सहभागी बनते जा रहे हैं। सामाजिक संस्थाओं व शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ अब जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर दी है। हिंदी भाषा के समर्थन में वीडियो बनाकर भेजे जाने का सिलसिला लगातार जारी है। लोग बढ़ - चढ़कर इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं। अब आपकी बारी है। आप भी बेहद आसानी से इस अभियान में अपनी सहभागिता का सुनिश्चित कर सकते हैं। इसके लिए आपको अधिकतम 30 सेकंड का एक वीडियो बनाना होगा, जिसमें आपको अपना परिचय देते हुए हिंदी भाषा के समर्थन में बोलना होगा और ये वीडियो आपको हमारे अभियान के व्हाट्सएप नंबर 9711616205 पर भेजना होगा। तो फिर देर किस बात की है, हो जाइये तैयार अपनी मातृभाषा के समर्थन के लिए।
हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक शैली है। हिंदी ने करोड़ों भारतीयों को एक सूत्र में पिरोकर रखा है। हम सभी को लिखने, पढ़ने और बोलने में बेहिचक हिंदी भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए।
- रवि शर्मा, विधायक सदर
हिंदी वैज्ञानिक दृष्टिकोण की भाषा है। यही वजह है कि दुनिया के कई देशों में हिंदी की स्वीकार्यता लगातार बढ़ती जा रही है। हमें अपनी भाषा पर गर्व होना चाहिए। आज की पीढ़ी को भी हिंदी का महत्व बताया जाना चाहिए।
विज्ञापन
- राजीव सिंह पारीछा, विधायक बबीना
हिंदी ने इतिहास दिया है, हिंदी ने विज्ञान दिया है और हिंदी ने ही हर भारतीय को पहचान दी है। हिंदी भाषी होने पर हमें गर्व की अनुभूति होती है। ज्यादा से ज्यादा हिंदी का प्रयोग कर हमें अपनी भाषा का सम्मान करना चाहिए।
- जवाहर लाल राजपूत, विधायक गरौठा
हमेशा से ही लिखने, बोलने में हिंदी का प्रयोग करता आ रहा है। कभी किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। बल्कि, हिंदी के प्रयोग से चीजें और आसान हो जाती हैं। सभी अधिक से अधिक इसका प्रयोग करें।
- बिहारी लाल आर्य, विधायक मऊरानीपुर
राष्ट्रप्रेम की भावना का होगा विकास
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज भी अमर उजाला के हिंदी हैं हम अभियान का सहभागी बन गया है। विद्यालय के शिक्षकों व विद्यार्थियों द्वारा हिंदी के समर्थन में वीडियो बनाकर लगातार भेजे जा रहे हैं। प्रधानाचार्य अरविंद ओझा ने बताया कि इसके लिए विद्यालय के सभी बच्चों को प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदी के प्रयोग से बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना का भी विकास होगा।

बिहारी लाल आर्य, विधायक।- फोटो : REPORTERS