फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Amar ujala Deepanjali progrrame in jhansi

देश के अमर शहीदों की याद में जलाए श्रद्धा के दीप

Tue, 26 Jan 2021 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Amar ujala Deepanjali progrrame in jhansi
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अमर उजाला द्वारा आयोजित दीपदान कार्यक्रम में भारत दीप जलातीं यु?
झांसी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार अमर उजाला की ओर से देश के अमर शहीदों की याद में दीपांजलि का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों व जन सामान्य के लोगों ने बढ़ - चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। लोगों ने दीप और मोमबत्ती जलाकर देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले शहीदों को याद किया।
विज्ञापन

झांसी के ऐतिहासिक दुर्ग की तलहटी में स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क में वीरांगना की प्रतिमा के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया व जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय जैन की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने दीपों से भारत का मानचित्र बनाकर अमर शहीदों को दीपांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पुरुकेष अमरया, उपाध्यक्ष कार्तिकेय, जिला संयोजक मनीष वर्मा, सह संयोजक रवि खटीक, अरुण कुशवाहा, अंशुल पटेल, आदित्य तिवारी, प्रतीक वर्मा, ललित पाल, हेमू, मृत्युंजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस के नेताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन की अगुवाई में दीपांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राजेंद्र शर्मा, मनीराम कुशवाहा, नीता अग्रवाल, एचपी पटेल आदि मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष महेश कश्यप की अगुवाई में देश के वीर शहीदों की याद में दीप जलाए। इस अवसर पर शकील खान, बंटी खटीक, तारिक अनवर, सत्येंद्र पुरी, प्रदीप कुशवाहा, जीशान खान, आमिर खान, शाहिद अनवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के एनसीसी अधिकारी प्रो. सुनील काबिया के साथ कैडेट्स ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर दीपांजलि अर्पित की। अमर शहीदों की याद में दीप जलाने कार्यक्रम में अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, महामंत्री लक्ष्मीनारायण लहारिया, अशोक सरवरिया, मनीष गिरी, विनीत सिंह जाटव, हरी अग्रवाल, अमृत पाल सिंह, अज्जू नामदेव, राजीव दुबे, राजा, संजीव मसीह, कौशल शर्मा, प्रदीप कुमार, राकेश कुमार, अनवर खान, राकेश निगम, माजिद खान, गब्बर, शिवम कुमार, आलोक कुशवाहा, कपिल नामदेव आदि मौजूद रहे।

कबीर, झलकारी बाई, डॉ. अंबेडकर चेरेटेबिल ट्रस्ट के डॉ. वीवी आर्या, देवव्रत गौतम, इं. आरपी वर्मा, इं. लक्ष्मीनारायण आर्य, अनिल वर्मा, घनश्याम वर्मा, जगदीश गौतम, भरत वर्मा, भास्कर जतारिया, सूर्यांश जतारिया आदि ने दीप जलाए। वहीं, पूर्व महापौर किरण राजू बुकसेलर, समाजसेवी पीयूष राव, रामकिशन निरंजन, किसान नेता अविनाश भार्गव, शिक्षक महावीर शरण, अधिवक्ता मुकेश सिंघल, बीयू के शिक्षक डॉ. राजीव बबेले, दीपक व्यास, समाजसेवी संतोष कुमार निषाद हर्ष ने भी अमर शहीदों की याद में दीप व मोमबत्तियां जलाईं। इसके अलावा भारी संख्या में जन सामान्य के लोगों ने आयोजन का हिस्सा बनकर दीपांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed