{"_id":"6252d1c781cc873d80734368","slug":"alumnus-leader-standing-on-roadside-was-trampled-by-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: सड़क किनारे खड़े पूर्व छात्रनेता को कैंटर ने रौंदा, हादसे में दर्दनाक मौत, एक अन्य की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: सड़क किनारे खड़े पूर्व छात्रनेता को कैंटर ने रौंदा, हादसे में दर्दनाक मौत, एक अन्य की हालत नाजुक
Sun, 10 Apr 2022 06:17 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 10 Apr 2022 06:17 PM IST
सार
झांसी के खैलार गांव के रहने वाले समाजवादी छात्रसभा के पूर्व अध्यक्ष रहे अजय यादव एक अन्य शख्स के साथ बाइक से भूसा लेने के लिए बिजौली गांव गए थे। वे सड़क किनारे खड़े होकर धर्मकांटा पर भूसे की तौल करवा रहे थे। तभी कैंटर ने दोनों को रौंद दिया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी की बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में समाजवादी छात्रसभा के पूर्व अध्यक्ष रहे अजय यादव की रविवार सुबह सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जबकि हादसे में उसके साथ मौजूद एक अन्य शख्स घायल हो गया। दोनों इलाके के खैलार गांव के रहने वाले हैं। सुबह बाइक से भूसा लेने के लिए दोनों बिजौली गांव गए थे। वे सड़क किनारे खड़े होकर धर्मकांटा पर भूसे की तौल करवा रहे थे। तभी कैंटर ने दोनों को रौंद दिया।
विज्ञापन
हादसे में अजय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद ड्राइवर कैंटर लेकर भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अजय 2017 में बने थे अध्यक्ष
अजय ने बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मैथ से बीएससी की थी। वह 2017 में यूनिवर्सिटी में समाजवादी छात्रसभा इकाई के अध्यक्ष चुने गए थे। पिता अमोल यादव बीएचईएल में ठेकेदारी करते हैं। पिता भी तीन बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुके हैं। तीन भाइयों में अजय सबसे बड़े थे। उनकी तीन बहनें हैं। करीब एक माह पहले ही बड़ी बहन पिंकी की शादी हुई है।
विज्ञापन