{"_id":"5f85f53d8ebc3e276d6ba856","slug":"allertness-police-will-not-be-made-politicals-dangal-like-as-hathras-jhansi-news-jhs178581645","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की तत्परता से हाथरस की तरह झांसी नहीं बन पाया राजनीति का अखाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की तत्परता से हाथरस की तरह झांसी नहीं बन पाया राजनीति का अखाड़ा
विज्ञापन
झांसी। नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस की तत्परता से हाथरस की तरह झांसी राजनीति का अखाड़ा नहीं बन पाया। घटना के पांच घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और सिर्फ दस घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को दबोच भी लिया था। देर रात तक सभी आठ आरोपी छात्र पुलिस की गिरफ्त में आ गए थे। इतना ही नहीं, घटना से जुड़े सभी तथ्यों को पुलिस मीडिया से लगातार साझा भी करती रही।
पॉलीटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में सामूहिक दुष्कर्म की खबर लगते ही आईजी सुभाष सिंह बघेल व एसएसपी दिनेश कुमार पी सीपरी बाजार थाने पहुंच गए थे। शाम करीब 4.16 बजे संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज लिया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई थीं। रात करीब 11 बजे सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके थे। रात भर पूछताछ का दौर भी चला। आईजी व एसएसपी रात भर घटना का अपडेट लेते रहे। सोमवार की रात में आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। वहीं, अधिकारियों ने विवेचना के बाद एनएसए लगाने की बात कही है। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने कहा है कि जल्द चार्जशीट दाखिल कर कड़ी सजा आरोपियों को दिलाई जाएगी।
पुलिस ने इस मामले में काफी मेहनत की। जिसका नतीजा यह रहा कि चंद घंटों के भीतर सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। हमारा यह प्रयास रहेगा कि सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। इसके लिए हमारी पुलिस मेहनत कर रही है।
विज्ञापन
दिनेश कुमार पी, एसएसपी