{"_id":"69cc37766e7628aa5a0c00ff","slug":"allegation-harassment-over-unfulfilled-dowry-demands-jhansi-news-c-11-jhs1004-767366-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : दहेज की मांग पूरी न होने पर किया जा रहा उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप : दहेज की मांग पूरी न होने पर किया जा रहा उत्पीड़न
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। विवाहिता ने पति व ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सीपरी बाजार थाने के खालसा स्कूल के पास इंद्रानगर में रहने वाले अमर सिंह की बेटी रोशनी रायकवार की शादी प्रेमनगर थाने के इस्लामगंज मस्जिद नगरा निवासी सचिन बाथम से बीते 22 नवंबर को हुई थी। रोशनी का आरोप है कि दान-दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। वे दो लाख रुपये व बाइक के लिए मारपीट कर रहे थे। 12 मार्च को बेरहमी से पिटाई की व ज्वैलरी आदि छीन ली। परिजनों के साथ प्रेमनगर थाने जाकर उसने शिकायत की, लेकिन वहां से सीपरी थाने भेज दिया गया। सीपरी पुलिस ने महिला थाने भेज दिया। महिला थाना पुलिस ने पति को बुलाया तो उसने गलती मानी और साथ रखने को तैयार हो गया। लेकिन 20 मार्च तो जब पति उसे साथ नहीं ले गया तो उसने फोन किया। पति ने गाली-गलौज की। इसकी शिकायत रोशनी ने एसएसपी व आईजी से की। उच्चाधिकारियों के आदेश पर महिला पुलिस ने पति व ससुरालवालों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।