फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Allah's mercy showers in the first Asher of Ramadan

रमजान के पहले अशरे में बरसती है अल्लाह की रहमत

Mon, 04 Apr 2022 10:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Allah's mercy showers in the first Asher of Ramadan
झांसी। मुकद्दस रमजान के महीने में पहले रोजे से दसवें रोजे तक पहला अशरा (दस दिन) होता है। पहले अशरे को रहमतों और अजमतों का अशरा कहा जाता है। इस अशरे में पाक परवरदिगार की रहमत बरसती है जिसके चलते रोजेदार रोजे रखकर अल्लाह से रहमतों और अजमतों की दुआएं करते हैं।
विज्ञापन

वैसे तो रमजानुल मुबारक का हर लम्हा अजमतों वाला होता है। इबादतों के महीना रमजानुल मुबारक को को तीन अशरों में बांटा गया है। पहला अशरा रहमत, दूसरा मगफिरत और तीसरा अशरा जहन्नुम से आजादी का होता है। रमजान का चांद नजर आते ही शैतान को कैद कर लिया जाता है। वहीं जहन्नुम के दरवाजों को बंद कर जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं। इस पाक महीने में सवाब का दर्जा सत्तर गुना अधिक होता है। पहले रोजे से दसवें रोजे तक रमजान का पहला अशरा होता है। इन दस दिनों में अल्लाह की रहमत और बरकतें नाजिल होती हैं। रोजेदार भी रोजे रखकर अल्लाह से बख्शीश की दुआएं करते हैं। इस अशरे में ही अल्लाह गुनाहगारों के गुनाहों को माफ कर अजाब से निजात देते हैं।
विज्ञापन

मुफ्ती साबिर कासमी ने बताया पहले रोजे से दसवें रोजे तक रमजान का पहला अशरा होता है। इस अशरे में पाक परवरदिगार कर रहमत बरसती है। रामजान के महीने में ज्यादा से ज्यादा वक्त इबादत में गुजारें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed