फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   now all village area light cutting will be 6:30 hours

ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता नहीं कर रहे हैं बिजली बिल का भुगतान, घाटा बढ़ा, छह घंटे कटौती शुरू

Fri, 06 Sep 2019 05:34 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 06 Sep 2019 05:34 AM IST
विज्ञापन
now all village area light cutting will be 6:30 hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने राजस्व न बढ़ने पर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती का समय बढ़ाना शुरू कर दिया है। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में अब चार की जगह साढ़े छह घंटे की कटौती अलग- अलग वक्त शुरू कर दी गई है। वहीं, महानगर के गल्लामंडी और उनाव गेट सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में ढाई घंटे की कटौती के आदेश दिए गए हैं। फाल्ट आने पर अतिरिक्त अघोषित कटौती झेलनी पड़ेगी।

विज्ञापन


जनपद के मऊरानीपुर, बबीना, बामौर, मोंठ, चिरगांव, बबीना, बंगरा, गुरसरांय, गरौठा, समथर, एरच, बरुआसागर कस्बों से सात सौ से अधिक गांव जुड़े हैं। उक्त सभी जगह एक लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। इन सभी जगहों पर हर महीने 35 करोड़ से ज्यादा की बिजली दी जाती है।
विज्ञापन

मगर, राजस्व 12 करोड़ का ही मिल रहा है। इसमें भी पांच से सात करोड़ रुपये केवल ग्रामीण क्षेत्रों में लगीं फैक्ट्रियों, क्रशर और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों से मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हिसाब से घरेलू उपभोक्ताओं से 13 प्रतिशत ही राजस्व मिल पा रहा है। इससे उपभोक्ताओं पर तो बकाया बढ़ ही रहा है, विभाग का भी घाटा बढ़ता जा रहा है। बिजली अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों से राजस्व वसूलने के लिए तमाम प्रयास कर चुके हैं, लेकिन परिणाम सकारात्मक नहीं मिल सके। यही कारण है कि पावर कारपोरेशन के आदेश पर जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में साढ़े छह घंटे की कटौती शुरू कर दी है।

इधर, महानगर में विभाग ने 50 प्रतिशत से अधिक बिजली चोरी वाले गल्ला मंडी और उनाव गेट पंचवटी सबस्टेशन को शामिल किया है। यह ऐसे सबस्टेशन हैं जहां आज भी 50 फीसदी से ज्यादा चोरी समेत अन्य लाइन लॉस हैं। बाकी शहर में चोरी और लाइन लॉस 18 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

इस कारण उक्त दोनों सबस्टेशनों से जुड़े क्षेत्रों में प्रतिदिन ढाई घंटे कटौती के आदेश दिए गए हैं। गल्ला मंडी सबस्टेशन से गोलाकुआं, बड़ाबाजार, घासमंडी, लक्ष्मीगेट, तिलयानी बजरिया, बंगलाघाट, अंदर बड़ागांव गेट, गुदरी, डरू भौंडेला, पुरानी पसरट, ओम शांति नगर, सागर गेट, कैलाश रेजीडेंसी, अजय इनक्लेव, गल्ला मंडी रोड, मदकखाना, कपूर टेकरी, कसाई मंडी, तालपुरा, खुशीपुरा, बाहर ओरछा गेट और उनाव गेट सबस्टेशन से अंदर व बाहर उनाव गेट, मेवातीपुरा, सराय व उनाव बालाजी मार्ग के 25 गांव जुड़े हैं।


मुख्य अभियंता आरएन सिंह ने बताया कि तमाम प्रयासों के बाद भी ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर रहे हैं। इससे लगातार घाटा बढ़ता जा रहा है। बिल जमा करेंगे तो और बेहतर बिजली मिलने लगेगी। वहीं, शहर में गल्लामंडी और उनाव गेट सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में अभी भी 50 प्रतिशत चोरी और अन्य हानियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed