फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   all trains going from Jhansi to Delhi and Bihar are full on holi

होली: दिल्ली और बिहार की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनें फुल, जानें कब करा सकेंगे टिकट

Tue, 15 Mar 2022 11:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 15 Mar 2022 11:34 PM IST
सार

होली के चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार की ओर जाने वाली राप्ती सागर एक्सप्रेस, यशवंतपुर - गोरखपुर एक्सप्रेस, सिकंदराबाद - गोरखपुर एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस आदि गाड़ियों में 17 मार्च तक के लिए सभी सीटें फुल हो गई हैं।

विज्ञापन
all trains going from Jhansi to Delhi and Bihar are full on holi
होली पर ट्रेनों की मारामारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

होली पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर 17 मार्च तक दिल्ली और बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने की भी जगह नहीं है। यहां तक कि वेटिंग टिकट तक नहीं मिल पा रही है। लेकिन, 18 मार्च से ये ट्रेनें खाली हैं और आसानी से रिजर्वेशन मिल जा रहा है। 

विज्ञापन


पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार की ओर जाने वाली राप्ती सागर एक्सप्रेस, यशवंतपुर - गोरखपुर एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल - गोरखपुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनल - छपरा, ग्वालियर - बरौनी मेल, सिकंदराबाद - गोरखपुर एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस आदि गाड़ियों में 17 मार्च तक के लिए सभी सीटें फुल हो गई हैं।
विज्ञापन


इसी तरह दिल्ली की ओर जाने वाली कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस, एपी एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, तेलंगाना एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति, भोपाल एक्सप्रेस, कर्नाटका एक्सप्रेस में भी रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहा है। यहां तक कि वेटिंग तक नहीं दी जा रही है। लोगों को आवागमन के लिए सड़क मार्ग का उपयोग करना पड़ रहा है। लेकिन, होली निपटते ही 18 मार्च से इन सभी गाड़ियों में सीटें खाली दिखाई जा रही हैं। आसानी से लोगों के रिजर्वेशन हो जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed