{"_id":"60637f878ebc3ec4ab1a6f22","slug":"all-india-radio-news-telicast-delay-two-days-jhansi-news-jhs1920476110","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाशवाणी केंद्र : दो दिन देरी से प्रसारित हुए समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाशवाणी केंद्र : दो दिन देरी से प्रसारित हुए समाचार
विज्ञापन
झांसी। महानगर के आकाशवाणी केंद्र (ऑल इंडिया रेडियो) से रिले किए जाने वाले प्रादेशिक समाचार लगातार दो दिन देरी से प्रसारित हुए है। 27 मार्च को दस मिनट की जगह सिर्फ तीन मिनट ही प्रसारित हो सका। जबकि 28 मार्च को भी लगभग पांच मिनट की देरी से रिले हुआ। इस बड़ी चूक के कारण समाचार सुनने वाले श्रोता काफी असमंजस में रहे।
आकाशवाणी से प्रसारित किए जाने वाले समाचार सुनने वाले श्रोताओं में लगातार इजाफा हो रहा है। शहरी क्षेत्र से अधिक यह ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की पसंद बना हुआ है। लोकप्रियता होने के कारण लोग समय होते ही समाचार सुनने के बेताब रहते हैं। आकाशवाणी केंद्र से सुबह दस मिनट हिंदी में और शाम को पंद्रह मिनट तक अंगेंजी में समाचारों का प्रसारण किया जाता है। लेकिन 27 मार्च को सुबह 7 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर साढ़े सात बजे तक प्र्रसारित किया जाने वाला समाचार सात बजकर तेईस मिनट पर शुरू हुआ। इस तरह सिर्फ तीन मिनट ही समाचारों का प्रसारण किया गया। वहीं, 28 मार्च को अंग्रेजी समाचार को साढ़े आठ बजे प्रसारित किया जाना था लेकिन आठ बजकर पैंतीस मिनट पर शुरू हो सका।
इस संबंध में आकाशवाणी केंद्र के स्टेशन डायरेक्टर कुंज बिहारी ने बताया कि फ्रिक्वेंसी सर्च नहीं होने के कारण समाचारों का प्रसारण देरी से हो सका है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही कारण स्पष्ट होने पर जवाब तलब किया जाएगा।