फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   All children should get dress, shoes, socks and stationery: Minister

सभी बच्चों को मिलें ड्रेस, जूता-मोजा और स्टेशनरी : मंत्री

Tue, 27 May 2025 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
All children should get dress, shoes, socks and stationery: Minister

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। कलक्ट्रेट में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों के शुभारंभ और लोकार्पण कार्यक्रम में महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत सभी बच्चों को डीबीटी के जरिये ड्रेस, जूता-मोजा, स्वेटर, स्टेशनरी एवं बैग आदि मुहैया कराएं। इस कार्य में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।



मंत्री ने कहा कि कहा कि परिषदीय विद्यालयों में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखें। ताकि, अध्ययन कार्य में बच्चों को किसी प्रकार की समस्या न हो। बेसिक शिक्षा विभाग के तहत योजनाओं की प्रगति में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की दो वार्डन को टैबलेट, 221 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना पर पांच प्रधानाध्यापकों को प्रमाणपत्र, पांच विद्यालयों में आईसीटी लैब की स्थापना पर पांच प्रधानाध्यापकों को प्रमाणपत्र, पांच पीएमश्री विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना पर प्रधानाध्यापकों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन


बीएसए विपुल शिव सागर ने कहा कि शैक्षिक सत्र 2025-26 में 72812 विद्यार्थियों को डीबीटी के जरिये ड्रेस, जूता-मोजा, स्वेटर, स्टेशनरी और स्कूल बैग उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय हस्तिनापुर, बड़ागांव को चिह्नित किया गया है। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के तहत झांसी में एक विद्यालय संचालित होना है। इससे पहले लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य आतिथ्य में बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उपलब्धियों के शुभारंभ एवं लोकार्पण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, विधायक जवाहर राजपूत, विधायक रवि शर्मा, विधायक रश्मि आर्य, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, डीएम मृदुल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed