फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Alcohol was a businessman and diamond jewelery seized

शराब व्यवसायी के यहां मिली ज्वैलरी व डायमंड सीज

Sat, 09 Jan 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 09 Jan 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Alcohol was a businessman and diamond jewelery seized
झांसी/ कानपुर। आयकर छापे में शराब, बिल्डर व होटल व्यवसायी रमेश चंद्र राय के यहां  से करीब 800 ग्राम ज्वैलरी, डायमंड बरामद किए गए हैं। इन्हें सीज कर दिया गया है। इसके अलावा बड़े पैमाने पर ऐसे दस्तावेज मिले हैं जो बड़ी कर चोरी की ओर इशारा कर रहे हैं। काले धन को सफेद बनाने के भी प्रमाण मिले हैं।
विज्ञापन


भोपाल विंग के निर्देश पर झांसी के शराब व्यवसायी रमेश चंद्र राय के झांसी, ललितपुर ,इंदौर, मुंबई स्थित प्रतिष्ठानों में हुई छापेमारी में बड़े पैमाने पर कर चोरी के दस्तावेज मिले हैं। झांसी स्थित आवास से मानक के हिसाब से परिवार के प्रति सदस्य का सोना छोड़ने के बाद 800 ग्राम ज्वैलरी मिली।
विज्ञापन


इसके अलावा इंदौर के आवास पर भी बड़े पैमाने पर ज्वैलरी, डायमंड, ठोस बुलियन मिली हैं। इनका मूल्यांकन कराया जा रहा है। पड़ताल में पता चला है कि शराब व्यवसायी का रियल इस्टेट, होटल, शैक्षिक संस्थाओं का भी बड़ा कारोबार है, जो देश के कई हिस्सों में फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ताल के दौरान यह भी उजागर हुआ है कि उनके चार्टर्ड एकाउंटेंट जेपी गुप्ता उनके पार्टनर हैं। तमाम व्यवसाय में उनकी हिस्सेदारी है। इसके अलावा पड़ताल के दौरान बड़े पैमाने पर काले धन को सफेद बनाने के भी संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं। जिनकी जांच की जा रही है। टीमों ने कई लैपटाप, कंप्यूटर हार्डडिस्क, मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को आगरा व कानपुर आयकर विभाग की जांच शाखा की टीमों ने संयुक्त निदेशक आयकर (जांच) मुंशीराम के नेतृत्व में  रमेश चंद राय के रस बहार कालोनी स्थित आवास व उनके होटल एंब्रूसिया तथा कुंज बिहारी मंदिर के पास रहने वाले उनके पार्टनर व चार्टर्ड एकाउंटेंट जेपी गुप्ता के घर पर छापा मारकर जांच शुरू की थी।


साथ ही शराब व्यवसायी के मुंबई, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर, ललितपुर आदि शहरों में फैले कारोबार स्थलों की भी एक साथ जांच की गई थी। झांसी के ठिकानों पर शुक्रवार की सुबह जांच का काम पूरा हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed