{"_id":"61aa193d7f02ba2a8e76cc64","slug":"akhilesh-yadav-says-public-will-refuse-congress-and-they-will-get-0-seats-in-the-upcoming-elections","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झांसी में अखिलेश की हुंकार: सपा प्रमुख बोले- यूपी में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा, भाजपा के लिए भी सारे रास्ते बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में अखिलेश की हुंकार: सपा प्रमुख बोले- यूपी में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा, भाजपा के लिए भी सारे रास्ते बंद
Fri, 03 Dec 2021 06:59 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 03 Dec 2021 06:59 PM IST
सार
अखिलेश ने कहा कि मुझे कांग्रेस पार्टी का रोल नहीं पता है। जनता उन्हें नकार देगी, हो सकता है उनकी गिनती शून्य हो जाएं।
विज्ञापन
झांसी में अखिलेश यादव
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी वार्दी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने झांसी में विजय रथयात्रा निकाली और भाजपा पर जमकर बरसे। इस दौरान अखिलेश यादव ने कांग्रेस को लेकर भविष्यवाणी भी कर दी। अखिलेश ने कहा कि मुझे कांग्रेस पार्टी का रोल नहीं पता है। जनता उन्हें नकार देगी, हो सकता है उनकी गिनती शून्य हो जाएं।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार बुंदेलखंड में भाजपा के लिए सारे दरवाजे बंद रहेंगे। लोग झूठे वादों को स्वीकार नहीं करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि भाजपा सत्ता में न आए। महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की कम आय ऐसे मुद्दे हैं जो आगामी चुनावों में भाजपा के भाग्य का फैसला करेंगे।
अखिलेश ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी 22 महीने में एक्सप्रेस-वे बना सकती है तो बीजेपी को उसी काम को करने में 4.5 साल क्यों लगे? ऐसा इसलिए है क्योंकि वे यूपी में लोगों के कल्याण के लिए काम नहीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन
समाजवादी विजय यात्रा लेकर झांसी आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बुंदेलखंड की जनता ने भाजपा को सब कुछ दिया, लेकिन बदले में कुछ नहीं मिला। अब क्षेत्र की जनता भाजपा को इसका करारा जवाब देगी। जनता आगामी चुनाव में बुंदेलखंड से भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी। यात्रा को मिलने वाला जनसमर्थन इस बात का स्पष्ट संदेश दे रहा है कि क्षेत्र की जनता अब बदलाव चाहती है।
शुक्रवार को अखिलेश यादव ने रोड शो किया। इस दरम्यान बड़ागांव, चिरगांव व मोंठ में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा मुखिया ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड की जनता ने क्षेत्र की सभी 19 सीटें भाजपा को दी थीं। इसके बाद लोकसभा की चार सीटों पर भी भाजपा को जिताया। लेकिन, बदले में भाजपा ने कुछ नहीं दिया। न नौजवानों को रोजगार मिल पाया और न ही किसानों को खाद। यहां तक कि समाजवादी पेंशन तक बंद कर दी। प्रदेश में सपा सरकार बनने पर महिलाओं को तीन गुना पेंशन दी जाएगी।

If Samajwadi Party can build the expressway in 22 months why did BJP take 4.5 years to do the same work? This is because they don’t want to work for the welfare of people in UP. The public will refuse Congress and they will get 0 seats in the upcoming elections: Akhilesh Yadav pic.twitter.com/lVcJ1dOJ6A
— ANI UP (@ANINewsUP) December 3, 2021
समाजवादी विजय यात्रा लेकर झांसी आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बुंदेलखंड की जनता ने भाजपा को सब कुछ दिया, लेकिन बदले में कुछ नहीं मिला। अब क्षेत्र की जनता भाजपा को इसका करारा जवाब देगी। जनता आगामी चुनाव में बुंदेलखंड से भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी। यात्रा को मिलने वाला जनसमर्थन इस बात का स्पष्ट संदेश दे रहा है कि क्षेत्र की जनता अब बदलाव चाहती है।
शुक्रवार को अखिलेश यादव ने रोड शो किया। इस दरम्यान बड़ागांव, चिरगांव व मोंठ में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा मुखिया ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड की जनता ने क्षेत्र की सभी 19 सीटें भाजपा को दी थीं। इसके बाद लोकसभा की चार सीटों पर भी भाजपा को जिताया। लेकिन, बदले में भाजपा ने कुछ नहीं दिया। न नौजवानों को रोजगार मिल पाया और न ही किसानों को खाद। यहां तक कि समाजवादी पेंशन तक बंद कर दी। प्रदेश में सपा सरकार बनने पर महिलाओं को तीन गुना पेंशन दी जाएगी।
बुंदेलखंड ने भाजपा को सब कुछ दिया, लेकिन मिला कुछ नहीं, सूपड़ा साफ करेगी जनता: अखिलेश
अखिलेश ने कहा कि झांसी की जनता से मुख्यमंत्री ने यहां मेट्रो ट्रेन चलाने तथा झांसी को सीधा दिल्ली से जोड़ने का वादा किया था, लेकिन ये किया नहीं गया। किसानों की आय आधी रह गई है, जबकि महंगाई दोगुनी हो गई है। अंग्रेजों ने जलियांवाला बाग में नागरिकों के सीने पर गोली मारी थी, लेकिन भाजपा ने किसानों पर पीछे से जीप चढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता पर बुलडोजर चलाया, अब जनता अपना बुलडोजर चलाकर भाजपा का सफाया कर देगी।
प्रदेश का आलम ये है कि एक आईपीएस दूसरे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहा है। गोरखपुर में पुलिस ने व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। कस्टोडियन डेथ के मामले में देश में यूपी सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की यात्रा को हर जगह अपार जन समर्थन मिल रहा है, जिससे स्पष्ट है कि अगले चुनाव में प्रदेश में बड़ा बदलाव होने वाला है। जनता मन बना चुकी है।