फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Akhilesh Yadav says BJP crushed farmers by climbing the jeep from behind in jhansi

अखिलेश यादव का हमला: झांसी के लोग झांसे में नहीं आएंगे, टीईटी पेपर लीक करने वाला सीएम के जिले का

Fri, 03 Dec 2021 05:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 03 Dec 2021 05:19 PM IST
सार

सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ये सरकार विकास को पीछे कर रही है। इनका विकास नाम बदलना और रंग बदलना है, जहां भी जाते हैं वहां नाम बदल देते हैं। अच्छा हुआ कि वो चिरगांव नहीं आए, अगर बाबा मुख्यमंत्री यहां आए होते तो हो सकता है कि यहां का भी नया नाम रख देते।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav says BJP crushed farmers by climbing the jeep from behind in jhansi
अखिलेश यादव - फोटो : एएनआई

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को लाइन में ही लगाए रखा। नोटबंदी के दौरान लोगों को लाइन में लगना पड़ा, तो अब खाद के लिए कतारें लग रही है। इन लाइन में लगवाने वालों को जनता मतदान के दौरान लाइन में लगकर ही करारा जवाब देगी। इस दौरान अखिलेश ने रोड शो किया और जनसभाओं का संबोधित किया। रोड शो के दौरान अखिलेश का जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ। 
विज्ञापन


रोड शो की शुरुआत स्टेशन रोड स्थित होटल लेमन ट्री से हुई। यहां से इलाइट, जेल चौराहा, कचहरी चौराहा, विश्वविद्यालय, मेडिकल बाईपास होता हुआ अखिलेश का कारवां बड़ागांव, चिरगांव और मोंठ पहुंचा। इस दरम्यान जगह-जगह लोगों की भीड़ जमा थी। लोग अखिलेश के आने के घंटों पहले ही जमा हो गए थे। कहीं डीजे बज रहा था, तो कहीं ढोल की थाप पर सपाई थिरक रहे थे। फूलों की भी खूब बारिश हुई। किसी ने अखिलेश को हार पहनाया, तो किसी ने सिर पर मुकुट सजाया। 
विज्ञापन


अखिलेश ने भी किसी को निराश नहीं किया। कभी उन्होंने रथ (बस) में बैठे-बैठे ही समर्थकों से हाथ मिलाया, तो कभी लिफ्ट से रथ की छत पर पहुंचकर लोगों को संबोधित किया। लोगों द्वारा दिए गए स्मृति चिह्न भी उन्होंने खूब स्वीकार किए। बड़ागांव में महंत लक्ष्मण दास कन्या इंटर कॉलेज बाहर जमा लोगों को अखिलेश ने संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चिरगांव के मैथिलीशरण गुप्त पब्लिक स्कूल के ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। मोंठ में आयोजित जनसभा में अखिलेश ने कहा कि सपा की कथनी और करनी में अंतर नहीं है, जबकि भाजपा ने जो कहा, वो कभी नहीं किया। 

जबकि, इससे पूर्व पत्रकारों से चर्चा करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों व व्यापारियों के सामने संकट खड़ा कर दिया है। लॉकडाउन में जब जनता को सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब भाजपा को मदद को आगे नहीं आई। सैकड़ों मील दूर से पैदल चलकर आए मजदूरों को प्रदेश की सीमा में घुसने नहीं दिया गया। 

ललितपुर में एक गर्भवती ने बॉर्डर पर बेटी को जन्म दिया था। सरकार ने उसे अस्पताल तक नहीं पहुंचाया। जबकि, सपाइयों ने घर जाकर उस परिवार की मदद की। सपा सरकार में पुलिस को सबसे अच्छा रिस्पॉंस देने वाली बनाया था, लेकिन भाजपा ने कबाड़ा कर दिया। सपा सरकार द्वारा दी गईं एंबुलेंस अब कबाड़ हो गईं हैं। बिजली बिल करंट मार रहा है। इसका इन्हें खामियाजा भुगतना होगा। जनता ने अब बदलाव का मन बना लिया है। 

इस मौके पर महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य, पूर्व सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, एमएलसी सुनील सिंह साजन व आनंद भदौरिया, पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव व डा. रश्मि आर्या, पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर सिंह यादव, सपा के प्रदेश महासचिव तिलक चंद्र अहिरवार, जिलाध्यक्ष महेश कश्यप, महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम खान, पूर्व जिलाध्यक्ष संत सिंह सेरसा, अस्फान सिद्दीकी, सीताराम कुशवाहा आदि मौजूद रहे।  

भाजपा नेताओं का भी हो गया पार्टी से मोहभंग 
शुक्रवार को सपा मुखिया के समक्ष बबीना के पूर्व विधायक सतीश जतारिया ने भाजपा छोड़ सपा की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मंत्री बेनीबाई के परिवार के सदस्य विजय कुमार वर्मा ने भी सपा का दामन थामा। इस दौरान अखिलेश ने दोनों का स्वागत करते हुए कहा कि केवल जनता का ही नहीं, बल्कि अब तो नेताओं का भी भाजपा से मोहभंग हो गया है। 

थाने में फांसी लगाने वाले युवक के परिजनों को दो लाख देगी सपा 

बरुआसागर के युवक अजय सोनी को पुलिस पूछताछ के लिए थाने लाई थी। यहां उसने फांसी लगा ली थी। इसके कई दिनों बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। शुक्रवार को मृतक युवक के परिवार के सदस्यों ने अखिलेश से मुलाकात की और बताया कि घटना की अब तक रिपोर्ट भी दर्ज नहीं हुई है। इस पर अखिलेश ने गहरा असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि सपा परिवार को दो लाख रुपये की मदद करेगी।  

झलकारी बाई का बनेगा भव्य स्मारक 
झांसी। शुक्रवार को अखिल भारतीय कोली समाज के लोगों ने सपा मुखिया से मुलाकात की और बताया कि 1857 के संग्राम में वीरांगना झलकारी बाई ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। ग्राम भोजला में उनकी जन्मस्थली पर प्रतिमा लगवाई जाए और शहीद स्मारक स्थापित किया जाए। इस पर अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार बनने पर भोजला में भव्य स्मारक बनवाया जाएगा। 

झांसी के लोग झांसे में नहीं आएंगे 
अखिलेश यादव ने कहा कि झांसी ने अंग्रेजों को भगाने का काम किया था। अब झांसी वाली भाजपा को भगाने का काम करें। वे किसी झांसे में नहीं आएं। नाम और रंग बदलने वाली सरकार जनता का भला नहीं कर सकती। जिनका पहले उद्घाटन हो चुका है, उनका दोबारा से कर रहे हैं। शिवपाल यादव का नाम लिए बगैर कहा कि चाचा ने जिस बांध का उद्घाटन किया था, उसका भाजपा ने दोबारा से करा दिया। 

चुनाव आए तो कहने लगे मिसाइल बनाएंगे 
अपने दौरे के दौरान अखिलेश प्रदेश सरकार पर हमलावर रहे। इस दौरान पीएम पर हमला करने से भी नहीं चूके। पिछले दिनों झांसी आए पीएम ने डिफेंस कॉरिडोर की आधारशिला रखी थी और बताया था कि यहां मिसाइल बनेंगी। इस पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश ने कहा कि चुनाव आने पर वे मिसाइल बनाने की बात करने लगे हैं। साढ़े चार साल तक उन्हें इसकी याद नहीं आई। 

टीईटी पेपर लीक करने वाला सीएम के जिले का 

अखिलेश ने कहा कि सरकार बेरोजगारों के साथ मजाक कर रही है। हाल ही में टीईटी का पर्चा आउट हो गया। इस मामले में जिसे पकड़ा गया है, वो मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर का है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब सीएम बुलडोजर चलवाएंगे या नहीं। 

खेल और खिलाड़ियों के लिए होगा बड़ा काम 
अखिलेश ने कहा कि मेजर ध्यानचंद की धरती पर सपा सरकार में एस्ट्रोटर्फ का निर्माण किया गया था। अगली सरकार बनने पर झांसी में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए बड़ी योजना लाई जाएगी। झांसी को खेल का बड़ा केंद्र बनाया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed