{"_id":"63a72f774d6dda6aab71eed4","slug":"akhilesh-will-be-come-jhansi-26-december-meet-jail-jhansi-news-jhs235614198","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अब 26 दिसंबर को आएंगे अखिलेश, दीपनारायण से जेल में करेंगे मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अब 26 दिसंबर को आएंगे अखिलेश, दीपनारायण से जेल में करेंगे मुलाकात
विज्ञापन
झांसी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 26 दिसंबर ( सोमवार) को झांसी आएंगे। यहां आते ही वह सीधे जेल जाकर पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह उनके घर जाकर उनके परिजनों से भी मिलेंगे। सपा की ओर से शनिवार को अखिलेश के दौरे का नया कार्यक्रम जारी किया गया है।
कुख्यात लेखराज सिंह यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव पिछले तीन महीनों से जेल में बंद हैं। जेल में उनसे मिलने के लिए पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 22 दिसंबर को झांसी आने वाले थे, परंतु पुलिस लाइन के हैलीपेड पर हेलिकॉप्टर उतारने की अनुमति न मिलने की वजह से उनका दौरान रद्द हो गया था।
शनिवार को सपा की ओर से पार्टी मुखिया के झांसी दौरे का नया कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसके तहत अखिलेश सोमवार को निजी विमान से दोपहर 1.50 बजे सेना की हवाई पट्टी पर उतरेंगे। यहां से वह सीधे जेल जाएंगे। वे आधा घंटे जेल में रहकर पूर्व विधायक से मुलाकात करेंगे। दोपहर साढ़े तीन बजे वह आरटीओ ऑफिस के पास स्थित दीपनारायण के घर जाकर उनके परिजनों से भी भेंट करेंगे। शाम 5.30 बजे सर्किट हाउस में व्यापारियों से मिलेंगे। रात्रि विश्राम वह झांसी में ही करेंगे।