फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   akashwani kendra. 8 lackh royalty

आकाशवाणी केंद्र - कोरोना काल में फंस गई आठ लाख की रायल्टी

Mon, 07 Jun 2021 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
akashwani kendra. 8 lackh royalty
आकाशवाणी केंद्र : कोरोना काल में फंस गई आठ लाख की रॉयल्टी
विज्ञापन

झांसी। आकाशवाणी केंद्र के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसके एवज में आकाशवाणी द्वारा रॉयल्टी के रूप में कार्यक्रम के हिसाब से ही धनराशि अदा की जाती है। लेकिन कोरोना के वजह से लगभग पचास लोगों का आठ लाख से अधिक का भुगतान नहीं किया जा सका।
शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विभिन्न प्रकार की जानकारी के लिए ऑल इंडिया रेडियो पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रमों में शहर के कवि, पत्रकार, विशेषज्ञोें के साथ ही प्रोफेसर सहित कई बुद्धिजीवियों को आमंत्रित किया जाता है। आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान केंद्र द्वारा निर्धारित रॉयल्टी अदा की जाती है। जिसके तहत किसान वाणी, नारी जगत व महिला मंडल के 1300 रुपये, कवि व कहानीकार को 2200 रुपये, भेंटवार्ता व स्क्रिप्ट राइटर को 4500 रुपये की धनराशि अदा की जाती है। यह रकम सीधा उनके खाते में पहुंचाई जाती है। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते लगभग पचास लोगों की रॉयल्टी अधर में लटकी हुई है।
विज्ञापन

इस संबंध में आकाशवाणी केंद्र के प्रबंधक कुंज बिहारी ने बताया की कोरोना काल के दौरान निदेशालय से बजट नहीं मिल पाया था। जिसके चलते रॉयल्टी नहीं दी जा सकी है। निदेशालय द्वारा छह लाख रुपये का बजट भेजा गया है। इसी सप्ताह रॉयल्टी सीधा खातों में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed