फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ajay on ventilator, doctors did throat surgery

वेंटीलेटर पर अजय की हालत गंभीर, डॉक्टरों ने बताई आपरेशन की जरूरत

Sun, 03 Oct 2021 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Ajay on ventilator, doctors did throat surgery
झांसी। नवाबाद थाने के इलाइट पुलिस चौकी में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश करने वाले युवक अजय सोनी की हालत गंभीर बनी हुई है हालांकि नाक एवं गले में सूजन होने की वजह से उसे तरल पदार्थ नहीं दिया जा रहा था। इसके लिए डॉक्टरों ने शनिवार को छोटा ऑपरेशन करके एक नली गले के नीचे बाइपास करके इंजेक्ट कर दी। अब उसे इसी के सहारे दवाइयां दी जा सकेंगी।
विज्ञापन

उधर, अजय के परिजनों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उसके भाई हेमंत सोनी ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में पुलिस पर थाने के भीतर अजय को बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया। उसने कहा कि अजय ने आत्महत्या नहीं की बल्कि मारपीट की वजह से वह मरणासन्न अवस्था में पहुंच गया है। अजय के छोटे भाई हेमंत का आरोप है कि अजय की थाने में बुरी तरह पिटाई की गई। उसकेे चेहरे पर सूजन समेत चोट के निशान थे। हाथ एवं पैर में चोट होने से वह चल नहीं पा रहा था। हेमंत का दावा है कि अजय ने खुद उसे बताया कि पुलिस ने बहुत मारा है। अजय के मुताबिक उसके सामने ही उसे इलाइट चौकी ले जाया गया। उसके भीतर चलने की भी ताकत नहीं थी। ऐसे मेें वह शर्ट फाड़कर कैसे फांसी लगा सकता है। उनका कहना है कि जिस जाली से फांसी लगाने की बात कही जा रही वह पतली सीमेंट की जाली है। उसके भाई ने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed