फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   AIR: Now only four hours will be broadcast regional programs, listeners

आकाशवाणी : अब सिर्फ चार घंटे ही प्रसारित होंगे क्षेत्रीय कार्यक्रम, श्रोता हुए मायूस

Sun, 10 Apr 2022 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
AIR: Now only four hours will be broadcast regional programs, listeners
झांसी। बुंदेली कलाकारों को बढ़ावा देने के साथ ही बुंदेली कार्यक्रमों को प्रसारित करने के लिए आकाशवाणी केंद्र पर क्षेत्रीय कार्यक्रमों का समय नौ घंटा 47 मिनट तय था। लेकिन अब निदेशालय के फरमान पर समय को घटाते हुए सिर्फ चार घंटे कर दिया गया है। क्षेत्रीय प्रसारण का समय घटाने से श्रोताओं में मायूसी का आलम है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया रेडियो शुरू से ही क्षेत्रीय लोगों की पहली पसंद बना है। आकाशवाणी शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में काफी लोकप्रिय रहा है। आकाशवाणी केंद्र पर सुबह पांच बजकर 57 मिनट से रात साढ़े ग्यारह बजे तक कार्यक्रम प्रसारित किए जाते हैं। जिसमें भक्ति संगीत, वंदना चिंतन, राम चरित मानस, सुगम संगीत, समाचार प्रभात, मॉर्निंग न्यूज, परिचर्चा, किसान वाणी, महिला मंडल, नारी जगत, चित्रपट संगीत आदि कार्यक्रम प्रसारित किए जाते हैं। पूर्व में क्षेत्रीय कार्यक्रमों को प्रसारित करने का समय नौ घंटा 47 मिनट था। लेकिन अब समय को घटाते हुए महज चार घंटा कर दिया गया है। बाकी सभी कार्यक्रम विविध भारती से प्रसारित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में आकाशवाणी केंद्र के स्टेशन डायरेक्ट कुंज बिहारी ने बताया कि निदेशालय के आदेश के अनुसार क्षेत्रीय प्रसारण के समय को घटा कर चार घंटा कर दिया गया है। पहले क्षेत्रीय कार्यक्रमों का समय नौ घंटे से अधिक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed