फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   air in pipelene decreases water pressure

पाइप लाइन में एयर आने से कई घंटे थमी रही पानी की रफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
air in pipelene decreases water pressure
बबीना से खैलार आने वाली मेन राइजिंग पाइप लाइन में एयर आने के कारण कई घंटों तक पानी की रफ्तार थमी रही। इससे रविवार व सोमवार की सुबह 50 से अधिक इलाकों में जलापूर्ति नहीं हो सकी। वहीं, पानी की मांग बढ़ने से शहर के कई इलाकों में अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। माताटीला बांध से झांसी महानगर, बबीना, तालबेहट आदि आसपास के क्षेत्रों की जलापूर्ति होती है। बबीना जलशोधन केंद्र से दो पाइप लाइनों के जरिये पानी शहर तक आता है। रविवार को 110 एमएलडी की बड़ी पाइप लाइन में बबीना से खैलार के बीच एयर आने के कारण पानी की रफ्तार थम गई। धीमी गति से पानी आने के कारण टंकियां नहीं भर सकीं। इससे 50 से अधिक इलाकों में सुबह की सप्लाई नहीं हो सकी। वहीं, इस बात का पता लगने के बाद जलसंस्थान व जलनिगम के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। शाम के वक्त एयर निकालकर पानी की गति को तेज किया गया। वहीं, पानी न आने के कारण सिविल लाइंस सीपरी बाजार, सिविल लाइंस, इलाइट, ऑफीसर्स कॉलोनी, नगर निगम, सेवाराम ऑयल, शारदा हिल्स कॉलोनी, बीकेडी, मिशन कंपाउंड समेत 50 से अधिक क्षेत्रों के लोग भीषण गर्मी के दौरान पानी के बिना बेहद परेशान रहे। - बबीना से खैलार के बीच पाइप लाइन में एयर आने के कारण समस्या आई थी, लेकिन कुछ घंटे बाद ही स्थिति को सामान्य बना लिया गया। बबीना जल शोधन केंद्र से 40 और 110 एमएलडी क्षमता की दोनों पाइपलाइनों से पूर्ण क्षमता के पानी दिया जा रहा है। आरके त्रिपाठी, उपखंड अधिकारी जल शोधन केंद्र बबीना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed