फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   air conectivity bigin soon in jhansi

नहर के ऊपर से निकलेगा रनवे, एक साल के भीतर शुरू हो सकती है हवाई सेवा

Mon, 06 Jul 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
air conectivity bigin soon in jhansi
air conectivity bigin soon in jhansi
झांसी। ग्वालियर रोड हवाई पट्टी को विस्तारित कर हवाई अड्डा बनाने की योजना पर तेजी से काम जारी है। प्रशासन ने इसका खाका तैयार कर लिया है। इसमें आने वाले खर्च का एस्टिमेट भी बना लिया है, जो शासन को भेजा जा चुका है। योजना में अहम बदलाव किया गया है। अब नहर का मार्ग परिवर्तित नहीं किया जाएगा, बल्कि नहर के ऊपर रनवे बनाया जाएगा। जल्द ही शासन स्तर पर कई विभागों की संयुक्त बैठक होगी, उसमें आगे की कार्यवाही पर फैसला लिया जाएगा। झांसी को एक साल के भीतर हवाई सेवा की सुविधा हासिल हो सकती है।
विज्ञापन

हवाई अड्डे को लेकर पिछले लंबे समय से कवायद जारी है। लेकिन, अब इसके अंजाम तक पहुंचने के आसार नजर आने लगे हैं। प्रशासन की योजना के अनुसार ग्वालियर रोड स्थित सेना की हवाई पट्टी को विस्तारित कर हवाई अड्डा बनाया जाना है। इस पर शासन की भी मुहर लग चुकी है। इस साल की शुरुआत में प्रशासन ने हवाई अड्डे का खाका तैयार किया था, जिसके तहत एनएचएआई की सड़क की जमीन का अधिग्रहण किया जाना था।
विज्ञापन

हवाई पट्टी से सटे इलाके व सिमरधा गांव की भी भूमि ली जानी थी। इसके अलावा ग्वालियर रोड से निकली नहर का मार्ग बदला जाना था। प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती नहर के मार्ग में परिवर्तन की थी। लेकिन, अब इससे परियोजना में बदलाव कर दिया गया है। नए प्लान के मुताबिक नहर का मार्ग नहीं बदला जाएगा, बल्कि उसके ऊपर रनवे बना दिया जाएगा और नीचे नहर बहती रहेगी। इसमें प्रशासन को ज्यादा मशक्कत भी नहीं करनी पड़ेगी और कम समय में हवाई अड्डा बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह होगा खर्च
झांसी। हवाई अड्डे के निर्माण पर आने वाले खर्च का एस्टिमेट तैयार कर लिया गया है। नहर के ऊपर से रनवे जरूर निकाला जाएगा, लेकिन इसके लिए भी सिंचाई विभाग से नहर की जमीन अधिग्रहित करनी होगी। इस पर 20 करोड़ का खर्च आएगा। जबकि, रनवे निर्माण पर 14 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। सड़क की जमीन लेने पर एनएचएआई को 20 करोड़ रुपये का मुआवजा देना होगा। खंभे व तार शिफ्ट करने के एवज में बिजली विभाग को एक करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा।
टर्मिनल की डिजाइन बनाएगी एएआई
झांसी। हवाई अड्डे के साथ टर्मिनल बनाया जाएगा तथा एअर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) की व्यवस्था भी की जाएगी। इसकी डिजाइन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) द्वारा तैयार की जाएगी। साथ ही एस्टिमेट भी एएआई बनाएगा।
600 मीटर बढ़ाया जाएगा रनवे
झांसी। वर्तमान में स्थित हवाई पट्टी पर अभी 1200 मीटर का रनवे है। नागरिक विमान सेवा शुरू करने के लिए रनवे की लंबाई बढ़ाकर 1800 मीटर की जाएगी। इसके विस्तार के लिए निजी जमीन का भी अधिग्रहण किया जाएगा।

झांसी में हवाई सेवा शुरू करने के लिए शासन का रुख गंभीर है। इसका प्लान तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है। जल्द ही कई विभागों की उच्चस्तरीय संयुक्त बैठक होगी, जिसमें आगे की कार्यवाही तय हो जाएगी। नई डिजाइन से हवाई अड्डे के निर्माण पर खर्च भी कम आएगा। साथ ही, निर्माण में लगने वाले समय में भी कटौती होगी।
- आंद्रा वामसी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed