फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Agricultural University got the status of agro-eco tourism site

Jhansi News: कृषि विश्वविद्यालय को मिला एग्रो-ईको टूरिज्म स्थल का दर्जा

Mon, 30 Jun 2025 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Agricultural University got the status of agro-eco tourism site
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय को प्रमुख एग्रो-ईको टूरिज्म स्थल का दर्जा मिल गया है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से प्रकाशित झांसी और उसके आसपास के प्रमुख दर्शनीय स्थलों की पुस्तिका में विवि को यह सम्मान दिया गया है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल कक्षाओं और प्रयोगशालाओं तक सीमित न रहें, बल्कि समाज से जुड़ाव का माध्यम भी बनें। युवाओं को प्रेरित करें और किसानों को सशक्त बनाएं। निदेशक शिक्षा डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि यह संस्थान अब सिर्फ शैक्षिक गतिविधियों का केंद्र नहीं है। किसानाें और युवाओं के लिए भी व्यावसायिक प्रशिक्षण, तकनीकी नवाचार का जीवंत मंच भी बन चुका है। विश्वविद्यालय के संरक्षित खेती मॉडल में पॉलीहाउस, नेट हाउस और ड्रिप सिंचाई प्रणाली के जरिये रंगीन गोभी, खीरा, शिमला मिर्च और टमाटर की वर्टीकल खेती का प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं, जैविक खेती मॉडल में जीवामृत, बीजामृत, वर्मी कंपोस्ट और प्राकृतिक कीट नियंत्रण तकनीकों से पर्यावरण अनुकूल कृषि को बढ़ावा दिया गया है। बताया गया कि पिछले एक साल में देश के विभिन्न राज्यों के दस हजार से अधिक विद्यार्थी, शिक्षक, प्राचार्य और किसान विश्वविद्यालय का भ्रमण कर चुके हैं। कृषि मॉडल और नवाचारों को देख चुके हैं। विश्वविद्यालय द्वारा संचालित आठ सर्टिफिकेट कोर्स युवाओं को कृषि में कॅरियर और उद्यमिता के लिए तैयार कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed