फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: One acre straw will be destroyed by a twenty rupee capsule

झांसीः बीस रुपये के कैप्सूल से नष्ट होगी एक एकड़ की पराली, लेकिन नहीं मिलेगा सरकारी खरीद केंद्रों में

Sat, 10 Oct 2020 12:24 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
Jhansi: One acre straw will be destroyed by a twenty rupee capsule
agricultral

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने एक कैप्सूल बनाया है। महज बीस रुपये में मिलने वाले इस कैप्सूल से किसान एक एकड़ की पराली नष्ट कर सकते हैं। कृषि विभाग किसानों को यह कैप्सूल मुहैया कराने जा रहा है। इसका दूसरा फायदा यह होगा कि खेत में यह खाद का भी काम करेगी।

विज्ञापन


भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से तैयार इस कैप्सूल को जीवाणुओं की मदद से बनाया गया है। बीस रुपये कीमत वाले इस कैप्सूल की मदद से एक घोल तैयार किया जाता है। इसमें गुड़ मिलाकर करीब बीस लीटर का घोल तैयार करते हैं। एक सप्ताह तक घोल को रखना होता है। इसके बाद घोल में खमीर पैदा होने लगता है।
विज्ञापन


इस घोल के प्रयोग के लिए एक गढ्ढा बनाकर पूरे खेत की पराली वहीं एकत्रित करनी होती है। इसके बाद पूरे घोल का उसमें छिड़काव किया जाता है। तीन दिनों में कैप्सूल में बंद जीवाणु पराली में अपना असर दिखाना शुरू कर देते हैं। गुड़ की वजह से खमीर के बढ़ने की रफ्तार तेज हो जाती है। पांच-छह दिनों में जीवाणु पराली को गढ्ढे में गलाना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ-दस दिन के भीतर पराली पूरी तरह गलकर गढ्ढे में बैठ जाती है। इसके बाद इसका इस्तेमाल खाद की तरह किया जा सकता है। कृषि विभाग के अधिकारियों का दावा है यह विधि बेहद सरल होने के साथ ही सफल भी रही है। पिछले वर्ष झांसी में भी इसका इस्तेमाल हुआ था। इस साल भी इसकी संस्तुति की गई है हालांकि यह कैप्सूल सरकारी क्रय केंद्रों में उपलब्ध नहीं होगा।


प्रभारी उपनिदेशक कृषि कमलेश सिंह के मुताबिक वेस्ट कंपोजर नाम से यह उपलब्ध होने वाला यह कैप्सूल पराली नष्ट करने में बेहद कारगर है। उनका कहना है कि एक एकड़ में एक वेस्ट कम्पोजर के इस्तेमाल से पूरी पराली नष्ट की जा सकती है। इसे झांसी में अधिक से अधिक उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed