फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   agreculture univercity ki bulding ka lokarpn kr skte he pm

कृषि विश्वविद्यालय की इमारत का लोकार्पण कर सकते हैं पीएम नरेंद्र मोदी

Thu, 03 Oct 2019 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
agreculture univercity ki bulding ka lokarpn kr skte he pm
झांसी में निर्माणाधीन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय।
कृषि विश्वविद्यालय की इमारत का लोकार्पण कर सकते हैं पीएम
विज्ञापन

झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की 1.22 अरब रुपये की भव्य इमारत का लोकार्पण नवंबर में होने की संभावना है। 19 नवंबर रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। इसके लिए केंद्रीय कृषि मंत्री प्रधानमंत्री को पत्र भी लिख चुके हैं। इमारत का निर्माण कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है।
गौरतलब है कि बीते 15 फरवरी को प्रधानमंत्री जनपद दौरे पर आए थे। उन्होंने भोजला मंडी से जनसभा को संबोधित किया था। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया था। इस दौरान केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की भव्य इमारत का भी लोकार्पण होने की बात कही जा रही थी, लेकिन जनसभा के कुछ दिन पूर्व ही प्रधानमंत्री कार्यालय से इमारत की फोटो मांग ली गई। फोटो में निर्माण पूरा न होता देख, इसे लोकार्पण सूची से हटा दिया गया। रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर इसके लोकार्पण की कवायद तेज हो गई है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कृषि विश्वविद्यालय की भवन का लोकार्पण करने का अनुरोध किया है। अब विश्वविद्यालय की इमारत बनकर तैयार हो चुकी है। इस इमारत में प्रशासनिक और शैक्षणिक भवन का निर्माण किया गया है। कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर और कॉलेज ऑफ हॉर्टीकल्चर एंड फॉरेस्टी यहां पर स्थानांतरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

वर्जन..
केंद्रीय कृषि मंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखाकर 19 नवंबर को रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर इमारत का लोकार्पण करने का अनुरोध किया है। इस बिल्डिंग में प्रशासनिक और शैक्षणिक भवन का निर्माण किया गया है। - डॉ. अरविंद कुमार, कुलपति, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed