{"_id":"5d10d5fa8ebc3e3dcd44ff49","slug":"agrawal-sports-and-sarvaria-ekadas-wins-match-jhansi-news-jhs1420239162","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रवाल स्पोर्ट्स और सरवरिया एकादश ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्रवाल स्पोर्ट्स और सरवरिया एकादश ने जीते मैच
विज्ञापन

झांसी। जिला क्रिकेट संघ की तरफ से श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में स्वर्गीय मोहम्मद इरशान की स्मृति में खेली जा रही अंडर-15 झांसी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच सरवरिया और सिद्धि एकादश के बीच खेला गया, जिसमें सरवरिया एकादश 40 रनों से विजयी रहा। वहीं, दूसरा मैच अग्रवाल स्पोर्ट्स और गोमती एकादश के बीच खेला गया, जिसमें अग्रवाल स्पोर्ट्स विजयी रही। सरवरिया टीम की तरफ से अर्पित और अग्रवाल स्पोर्ट्स की तरफ से संदीप ने शानदार अर्द्धशतक जड़ा।
सरवरिया स्वीट एकादश ने टॉस जीतकर सिद्धि आइस क्यूब एकादश की टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 20 ओवरों में 166 रनों का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाज कप्तान अर्पित साहू 59, सिद्धार्थ सेन ने नाबाद 36 रनों का योगदान दिया। सिद्धि टीम से गेंदबाज पुष्पेंद्र विश्वकर्मा ने दो विकेट लिए। जवाब में उतरी सिद्धि टीम के बल्लेबाज मात्र 126 रन ही जुटा सके। पुष्पेंद्र ने 34, यशवर्धन ने 21 रनों का योगदान दिया। शानदार बल्लेबाजी करने वाले अर्पित साहू मैन ऑफ द मैच बने।
दूसरा मैच अग्रवाल स्पोर्ट्स एकादश और गोमती एकादश की टीम के बीच खेला गया, जिसमें अग्रवाल टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। अग्रवाल स्पोर्ट्स की तरफ से 20 ओवरों में 151 रन बनाए गए। बल्लेबाज संदीप ने 53, आलोक ने 20, अनिकेत ने 14 रनों का योगदान दिया। गोमती एकादश के गेंदबाज समीर मिश्रा ने तीन, तुषार बख्शी ने दो विकेट झटके। जवाब में उतरी गोती एकादश की टीम सभी विकेट के नुकसान पर 128 रन ही बना सकी। बल्लेबाज शिवांश पटेल ने 39, प्रियांक ने 30, शानिब अली ने 26 रन बनाए। अग्रवाल स्पोर्ट्स की तरफ से गेंदबाज अनिकेत ने तीन, कौस्तुभ ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अनिकेत बने।
विज्ञापन
इस मौके पर संघ के सचिव बृजेंद्र यादव, अवनीश सचान, जितेंद्र दीक्षित, परवेज खान, उत्कर्ष अग्रवाल, राजेश सुदर्शन शिवहरे, मनमोहन मनु, अदिति शर्मा मौजूद रहीं।