फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Agitated traders reached the Collectorate with Congress members, demanding compensation.

Jhansi News: आक्रोशित व्यापारी कांग्रेसियों संग पहुंचे कलक्ट्रेट, मुआवजे की मांग

Thu, 08 Oct 2026 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Agitated traders reached the Collectorate with Congress members, demanding compensation.
झांसी। सीपरी बाजार स्थित सब्जी मंडी के दुकानदारों ने बुधवार को कांग्रेस नेताओं के साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दुकानों में लगी आग की निष्पक्ष जांच कराने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

दुकानदारों के अनुसार बुधवार की सुबह करीब चार बजे मंडी में स्थित उनकी दुकानों में अचानक आग लग गई। आग की लपटों से दुकानों के अंदर रखा सब्जी सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ।
विज्ञापन

दुकानदारों ने आरोप लगाया कि आग किसी अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों द्वारा सुनियोजित तरीके से लगाई गई हो सकती है। उनका कहना है कि पूर्व में भी उन्हें दुकानें खाली करने के लिए कई बार प्रयास किए गए थे। दुकानदारों ने आग की घटना से संबंधित कुछ साक्ष्य होने का दावा करते हुए पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि इन दुकानदारों को पूर्व में भी हटाने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आग की घटना की परिस्थितियों को देखते हुए दुकानदारों द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि गरीब दुकानदारों के सामने आग से हुए नुकसान के बाद गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से प्रत्येक प्रभावित दुकानदार को उचित मुआवजा देने की मांग की। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो दुकानदारों के साथ मिलकर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन के दौरान राजेंद्र यादव एडवोकेट, राजेंद्र शर्मा, मानव श्रीवास्तव, शेर हसन सहित बड़ी संख्या में दुकानदार और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed