फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   aged couple died in a accident

रोडवेज बस पकड़ने के लिए जा रहे बुजुर्ग दंपती को डंपर ने कुचला, मौत

Mon, 05 Jul 2021 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
aged couple died in a accident
रोडवेज बस पकड़ने के लिए जा रहे बुजुर्ग दंपती को डंपर ने कुचला, मौत
विज्ञापन

गुरसराय। थाना क्षेत्र के गरौठा चौराहे पर रविवार को सुबह साढ़े पांच बजे पैदल जा रहे बुजुर्ग दंपती को डंपर ने कुचल दिया। पति तो ट्रक के पहियों में फंसकर सौ मीटर तक घिसटता चला गया। वृद्धा गंभीर रुप से घायल हो गई। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया। लोगों ने डंपर की फोटो भी ले ली। इसके बाद भी अभी तक चालक पुलिस की पकड़ से दूर है।
पूंछ निवासी रुस्तम (75) अपनी पत्नी वहीदन (70) को लेकर गुरसराय मंडी निवासी अपने रिश्तेदार बादल खां के यहां आए थे। रविवार की सुबह उरई अपने बेटी के पास जाने के लिए रोडवेज बस पकड़ने के लिए पैदल ही जा रहे थे। कुरैठा मार्ग पर तेज गति से अे रहे डंपर ने गरौठा चौराहे के पास दंपती को टक्कर मार दी। डंपर के पहियों में ही रुस्तम फंस कर सौ मीटर दूरी तर घिसटता गया। इसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नेत्रहीन वहीदन डंपर की चपेट में आकर घायल हो गई। वह घायलावस्था में सड़क पर ही कराहती रही। इस दौरान लोगों ने डंपर को रोकने की कोशिश की लेकिन तेजी से भाग गया। कुछ लोगों ने उसकी फोटो खींच ली। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रुस्तम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जबकि वृद्धा को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। यहां तक कि उसका प्राथमिक उपचार तक नहीं किया गया। घायल वृद्धा की मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

गुरसराय थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने भी घटना को लेकर विरोध जताया। डंपर का फोटो देने के बाद भी पुलिस अभी चालक को नहीं पकड़ सकी है। लोगों का कहना है कि क्रशर पर मिट्टी लेने जाने वाले डंपरों से हादसों का खतरा बना रहता है। तेजी से चालक वाहन चलाते हैं। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि चालक का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed