फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After wife's suicide, husband also committed suicide

Jhansi News: पत्नी के सुसाइड करने के बाद पति ने भी दी जान

Sun, 14 Jul 2024 03:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
After wife's suicide, husband also committed suicide
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। पत्नी के सुसाइड करने के चंद घंटे बाद पति ने भी जहर खाकर जान दे दी। दोनों के बीच मामूली बात पर विवाद हो गया था। गुस्से में आकर पहले पत्नी ने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। उसकी मौत से पति बदहवास हो उठा। शुक्रवार रात पति ने घर के बाहर जहर निगल लिया। शनिवार तड़के उसका शव बरामद हुआ।
थाना सकरार के संतपुरा गांव निवासी चिंतामन कुशवाहा (42) खेतीबाड़ी करता था। गांव में पत्नी हीरादेवी (38) के साथ अकेले रहता था। उनकी इकलौती बेटी शादी के बाद से ससुराल में रहती थी। पड़ोसियों का कहना है दंपती के बीच विवाद नहीं था। पुलिस को छानबीन में मालूम चला कि बुधवार दोपहर हीरादेवी ने खेत में जानवर छोड़ दिए थे। इस बात पर पति-पत्नी में तीखा विवाद हुआ। गुस्से में चिंतामन ने गाली गलौज करने के साथ मारपीट की थी। इससे नाराज हीरादेवी घर चली गई। रात करीब 12 बजे जब चिंतामन घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह अंदर पहुंचने पर हीरादेवी का शव फंदे से लटका मिला। चिंतामन अंतिम संस्कार करके घर लौट गया। शनिवार तड़के उसके भाई भूपेंद्र ने चिंतामन की लाश बाड़े में पड़ी देखी। थाना प्रभारी नीलेश कुमारी भी पहुंच गईं। फील्ड यूनिट को भी बुला लिया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बेटे की सात साल पहले डूबने से हो गई थी मौत
दंपती गांव में अकेले ही रहता था। परिवार में पति-पत्नी के अलावा एक बेटी है। बेटी की भी कुछ साल पहले निवाड़ी के मडोई गांव में शादी कर दी गई थी। परिजनों का कहना है कि करीब सात साल पहले ही दंपती के इकलौते बेटे की नदी में डूब जाने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed