फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   after modi visit, encrochment again

वीआईपी गए...अफसर थकान उतार रहे...झांसी वाले फिर झेलेंगे अतिक्रमण

Mon, 22 Nov 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
after modi visit, encrochment again
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान अतिक्रमण से साफ की गईं गणेश चौराहा जाने वाली सड?
वीआईपी गए...अफसर थकान उतार रहे...झांसी वाले फिर झेलेंगे अतिक्रमण
विज्ञापन

झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झांसी आने पर शहर का चप्पा-चप्पा एकदम संवार दिया गया था। अतिक्रमण से संकरे हो चुके थे रास्ते अचानक चौड़े और सपाट नजर आने लगे थे। गंदगी का तो नामोनिशान ही नहीं बचा था। लेकिन, पीएम के दौरे के बाद ही शहर की पुरानी बदहाल तस्वीर नजर आने लगी। अतिक्रमण से सड़कों के इर्दगिर्द फिर से जगह बना ली। गंदगी भी नजर आना शुरू हो गई। शहर वापस पुराने ढर्रे पर लौट आया।
प्रधानमंत्री के 19 नवंबर के झांसी दौरे की पिछले एक महीने से तैयारियां की जाने लगीं थीं। एक सप्ताह पहले ये महानगर के वासियों को नजर भी आने लगीं थीं। व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा था। सभी मुख्य मार्गों पर नई सड़कों का जाल बिछा दिया गया था। अतिक्रमण भी साफ हो गया था। जहां-तहां जमे रहने वाले गंदगी के ढेरों का नामोनिशान ही नहीं बचा था। सही मायने में झांसी में स्मार्ट सिटी नजर आने लगी थी। लेकिन, प्रधानमंत्री के दौरे के एक दिन बाद ही रविवार को शहर पुराने ढर्रे पर लौटता नजर आया। अतिक्रमण एक बार फिर से सड़कों के किनारे जगह बनाने लगा और कूड़े के ढेर भी आकार लेते नजर आए। शहरवासियों को फिर से पुरानी समस्याओं से रूबरू होना पड़ा।
विज्ञापन

सड़क पर लौट आया कचरे का कंटेनर
झांसी। आंतिया ताल से शहर की ओर जाने वाले मार्ग पर आशिक चौराहे से पहले बायीं ओर सड़क पर पिछले दस सालों से नगर निगम का कचरे का कंटेनर रखा हुआ है। कंटेनर के इर्दगिर्द दिन भरा कचरा फैला रहता है, जिससे आने जाने वालों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। प्रधानमंत्री के दौरे के एक सप्ताह पहले नगर निगम ने ये कंटेनर सड़क से हटा लिया था। यहां गंदगी की नामोनिशान भी नहीं बचा था। आसपास के लोग बेहद खुश थे। लेकिन, रविवार सुबह ये कंटेनर वापस अपने स्थान पर पहुंच गया। नई बनी सड़क पर इसे दुबारा से जमा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर अतिक्रमण भी लेने लगा आकार
झांसी। प्रधानमंत्री के दौरे से पहले महानगर की सभी सड़कों से नगर निगम ने अभियान चलाकर अतिक्रमण साफ कर दिया था। ठेले - खोमचे दूर-दूर तक नजर नहीं आते थे। इससे यातायात व्यवस्था में खासा सुधार हो गया था। सड़कों पर वाहन सरपट दौड़ते दिखते थे। लेकिन, वीआईपी मूवमेंट के बाद एक बार फिर से अतिक्रमण का अपनी पुरानी जगहों पर वापस आना शुरू हो गया है। रविवार को ग्वालियर रोड व अन्य जगहों पर अस्थायी दुकानें सजतीं नजर आईं। इलाइट के इर्दगिर्द भी अतिक्रमण जम गया।

अतिक्रमण को लेकर नगर निगम की टीम लगातार भ्रमण कर रही है। अतिक्रमण हटवा रहे हैं। गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे। शहर की सुंदरता को बरकरार रखा जाएगा।
शादाब असलम, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed