फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After four days in the Medical College, OPD started, 500 treated

मेडिकल कॉलेज में चार दिन बाद ओपीडी शुरू, 500 ने कराया इलाज

Sat, 29 Jan 2022 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
After four days in the Medical College, OPD started, 500 treated
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार से ओपीडी शुरू हो गई है। चार दिन बाद ओपीडी खुलने पर 500 मरीज इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचे। सबसे ज्यादा मरीजों की भीड़ मेडिसिन विभाग में रही।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में कई जूनियर और सीनियर रेजिडेंट कोरोना पॉजिटिव हो जाने के बाद बीते सोमवार से ओपीडी बंद कर दी गई थी। ऐसे में मरीजों को काफी परेशानी हो रही थी। कई मरीजों का इलाज रुक गया था। ऐसे में कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने बृहस्पतिवार को सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर हालातों की समीक्षा की थी। सभी ने डॉक्टरों की रिपोर्ट निगेटिव आने और नए केस न बढ़ने पर ओपीडी खोलने पर सहमति जाहिर कर दी थी। ऐसे में शुक्रवार से ओपीडी की शुरूआत हो गई। पर्चा काउंटर पर 500 लोगों ने पर्चे बनवाए। वायरल का सीजन होने की वजह से सबसे ज्यादा मरीज मेडिसिन विभाग की ओपीडी में इलाज कराने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed