फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After five years the rainfall has become close to the normal average rainfall

Jhansi News: पांच साल बाद सामान्य औसत वर्षा के करीब हो चुकी बारिश

Fri, 13 Sep 2024 02:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
After five years the rainfall has become close to the normal average rainfall
अंतिम बार 2013-14 में झांसी ने छुआ था औसत वर्षा का आंकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पांच साल बाद झांसी में सामान्य औसत वर्षा के करीब बारिश हो चुकी है। अंतिम बार 2013-14 में झांसी ने औसत वर्षा का आंकड़ा छुआ था। फिर पांच साल पहले पूरे मानसूनी सीजन में 710 मिलीमीटर बरसात हुई थी। अभी मानसूनी सीजन में कुछ दिन बचे हुए हैं और 700 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।
इस बार मानसूनी सीजन के पहले ही मौसम विभाग ने अच्छी बारिश का पूर्वानुमान जताया था। कहा था कि बारिश सामान्य औसत वर्षा 825 मिलीमीटर का आंकड़ा छू सकती है। हालांकि, समय पर मानसून की दस्तक के बाद बीच में बारिश थम सी गई। सावन में भी बहुत ज्यादा बरसात देखने को नहीं मिली। मगर भादो की शुरुआत में अच्छी बारिश हुई। इसके बाद, पिछले सप्ताह बारिश थमी रही मगर मंगलवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक झांसी में झमाझम बरसात देखने को मिली। रात तक रुक-रुककर भी बरसात होती रही।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि जनपद में अब तक 700 मिलीमीटर के आसपास बारिश हो चुकी है। चूंकि, अभी मानसूनी सीजन खत्म होने में समय है और जिले में सितंबर तक बारिश होती है। ऐसे में पांच साल बाद फिर ऐसी स्थिति बनी है, जब सामान्य औसत वर्षा के करीब बरसात हो चुकी है। उन्होंने बताया कि आगामी दो दिन तक हल्की बारिश हो सकती है। फिर 16 से 23 सितंबर तक मौसम खुला रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिछले 11 वर्षों में बारिश की स्थिति

वर्ष वर्षा

2013-14 1380.8

2014-15 542.77

2015-16 470.30
2016-17 561.11
2017-18 391.33
2018-19 710.17
2019-20 562.22
2020-21 402.58

2021-22 664.72
2022-23 687.85

2023-24 637.92

(नोट: बारिश के आंकड़े मिलीमीटर में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed