फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After five months, the son got the mother's lap

पांच माह बाद बेटे को मिला मां का आंचल

Sat, 18 Jun 2022 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
After five months, the son got the mother's lap
झांसी। तलाक के बाद तीन साल का बेटा पति के पास ही रह गया था। पांच माह से मां अपने बेेटे की सूरत देखने को भी तरस रही थी। आखिरकार शुक्रवार को मां को उसका बेटा मिल गया। इसके साथ ही मां की आंखों से आंसू छलक उठे। ये देख वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। हरपालपुर निवासी महिला गोमती देवी का विवाह रानीपुर के एक संभ्रांत परिवार में हुआ था। आपसी मनमुटाव के चलते पांच जनवरी 2022 को दोनों के बीच तलाक हो गया था। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि तलाक के दौरान न्यायालय ने तीन साल के बेटा आर्यंश को मां के संरक्षण में देने का आदेश दिया था। लेकिन, वो उसे नहीं मिल पाया था। विधिक कार्रवाई की चेतावनी देेने पर सुसराल पक्ष ने शुक्रवार को बेटा मां को सौंप दिया। मौके पर बाल कल्याण समिति की सदस्य परवीन खान, कोमल सिंह, दीप्ति सक्सेना व हरिकृष्ण सक्सेना मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed