{"_id":"6dbea2919ed1360321eea25779ac3ef3","slug":"after-43-hours-had-power-boiled-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"43 घंटे बाद मिली बिजली, उबले लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
43 घंटे बाद मिली बिजली, उबले लोग
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Wed, 10 Jun 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी।
विज्ञापन
चित्रा चौराहे के निकट कुछ दिन पहले डाली गई नई बंच कंडक्टर लाइन में
खराबी आने के कारण संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति 43 घंटे बाद सामान्य हो सकी।
इस कारण मंगलवार को लोग दिनभर लोग सीपरी बाजार बिल काउंटर पर हंगामा करते
रहे। इस दौरान लोगों ने अवर अभियंता व संबंधित स्टाफ को खूब बुरा-भला कहा।
सीपरी बाजार रेलवे पुल व चित्रा चौराहे के मध्य बनेे सीपरी बाजार काउंटर पर 400 केवी ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। इस ट्रांसफार्मर से ग्वालटोली, गोंदू कंपाउंड का कुछ हिस्सा व सेंट्रल होटल के पीछे का क्षेत्र जुड़ा हुआ है। रविवार की रात एक बजे तकनीकी फाल्ट आने के कारण ट्रांसफार्मर से संबंधित क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। सुबह बिजली न आने पर संबंधित क्षेत्र के लोगों ने शिकायत दर्ज कराना शुरू किया। चूंकि, कुछ दिन पहले ही ट्रांसफार्मर से संबंधित क्षेत्रों में बंच कंडक्टर की नई एलटी लाइन डाली गई है। इससे माना गया कि ट्रांसफार्मर फुंक गया है। सोमवार की रात ट्रांसफार्मर बदल दिया गया, मगर इसके बाद भी बार- बार फ्यूज उड़ने से संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। गर्मी से बौखलाए लोगों ने रात में सड़क पर जाम लगा दिया, जो पुलिस के आने पर ही हट सका। मंगलवार की सुबह से ही लोगों ने बिजली काउंटर के चक्कर लगाना शुरू कर दिए।
सुबह एक नया ट्रांसफार्मर फिर मौके पर लगाकर करंट चालू किया गया, मगर दो मिनट बिजली चलने के बाद दुबारा फ्यूज उड़ गए। इससे तय हो गया कि ट्रांसफार्मर में नहीं लाइन में फाल्ट है। अपराह्न लाइन को चेक करने का काम शुरू हुआ। जांच में पता लगा कि सेंट्रल होटल तक पड़ी नई लाइन में फाल्ट होने के कारण वह करंट दौड़ते ही गर्म हो रही है, इससे करंट आगे नहीं बढ़ पा रहा है। बाद में उक्त दूरी तक नया तार डाला गया। इसके बाद ही रात आठ बजे संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति को सामान्य बनाया जा सका। वहीं, 43 घंटे तक बिजली न रहने के कारण लोग गर्मी से उबल गए। इन्वर्टरों ने भी कुछ घंटे बाद साथ छोड़ दिया। और लोग न तो अपनी छत पर रखी टंकियों में पानी भर सके और न मोबाइल चार्ज कर सके।